आपकी सेहत को खराब कर सकता हैं रात के समय का ये खाना…

हर कोई अपनी सेहत को लेकर फिक्रमंद रहता हैं और इसके लिए वह अपने भोजन में स्वस्थ आहार को शामिल करता हैं। लेकिन अक्सर अनजाने में आप आहार के दौरान कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जो आपकी सेहत के लिए परेशानी का कारण बन सकती हैं। आयुर्वेद में रात के समय भोजन के दौरान कुछ ऐसे नियम बताए गए हैं जो सेहत से जुड़े होते हैं। तो आइये जानते हैं रात में किन चीजों को भोजन में शामिल करना चाहिए और किन्हें नहीं।

आयुर्वेद के अनुसार रात में दही का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। रात में इसकी जगह पर छाछ ले सकते हैं। दही शरीर में कफ की समस्या को बढ़ा सकता है, जिसके चलते नाक में बलगम की गांठ बन सकती हैं।

– रात के खाने में प्रोटीन युक्त भोजन ही करें। इसमें आप दाल, हरी सब्जियां, करी पत्ते और फल को शामिल कर सकते हैं। इससे आपका पाचन तंत्र काफी हल्का और हेल्दी रहेगा।

– अगर आप अपना वजन घटाना चाहते हैं तो रात में कम खाना खाएं। जो भी खाएं उसको ठीक से चबा चबाकर खाएं। इससे आप स्वस्थ रहेंगे और नींद भी अच्छी आएगी। रात में हमारा पाचन तंत्र निष्क्रिय होता है, जिससे हमारे शरीर के लिए भारी भोजन पचाना मुश्किल हो जाता है।

– अगर आप रात में दूध पीते हैं तो आपको कम फैट वाला दूध पीना चाहिए। लेकिन याद रखें कि रात में आपको ठंडा दूध नहीं पीना। हमेशा दूध को उबाल कर पिएं क्योंकि गर्म दूध और कम फैट वाला दूध पचाने में आसान होता है।

– रात के भोजन में उन मसालों का प्रयोग करना चाहिए जो सेहत के लिए अच्छे हों। ऐसा करने से शरीर में गर्माहट बढ़ेगी और भूख भी बनी रहेगी। भोजन में दालचीनी, सौंफ, मेथी और इलायची को शामिल कर सकते हैं। इनको खाने के कई तरह के फायदे हैं।

Back to top button