इस मुस्लिम देश में भी है भगवान भोलेनाथ और देवी सरस्वती के मंदिर

भारतीय संस्कृति और इतिहास केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है, खासकर पूर्वी एशिया के देश इंडोनेशिया में हिंदू परंपराओं और मंदिरों का बहुत महत्व हैं। वहां पर कई भव्य और सुंदर मंदिर हैं। यहां बने देवी-देवताओं के मंदिर इतने सुंदर हैं कि उनकी गिनती दुनिया के सबसे सुंदर मंदिरों में भी की जाती है।

इस मुस्लिम देश में भी है भगवान भोलेनाथ और देवी सरस्वती के मंदिर

 

आज हम आपको इंडोनेशिया के ऐसे ही कुछ खास मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं-

1. सिंघसरी शिव मंदिर,जावा

13वीं शताब्दी में बना सिंघसरी मंदिर पूर्वी जावा के सिंगोसरी में बना हुआ है। यह विशाल मंदिर अपनी भव्यता के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। मंदिर में भगवान शिव की एक विशाल प्रतिमा है। यहां पर रोज बड़ी संख्या में भक्त आते हैं और भगवान शिव से संबंधी सभी त्योहार बड़ी धूम-धाम से मनाए जाते हैं।

 

2. पुरा बेसकिह मंदिर, बाली

बाली द्वीप के माउंट अगुंग में स्थित यह मंदिर प्रकृति की गोद में बसा इंडोनेशिया का सबसे सुन्दर मंदिर है। यह बाली का सबसे बड़ा और पवित्र मंदिर भी है, जो बाली मंदिरों की श्रृंखला में शामिल किया गया है। 1995 में इस मंदिर को यूनेस्को ने विश्व धरोहर घोषित कर दिया था। इस मंदिर में कई देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित हैं।

 

3. पुरा तमन सरस्वती मंदिर, बाली

देवी सरस्वती को समर्पित यह मंदिर बाली के उबुद में है। देवी सरस्वती को हिन्दू धर्म में विद्या, ज्ञान और संगीत की देवी माना जाता हैं, इसलिए यहां पर भी देवी सरस्वती की पूजी ज्ञान और विद्या की देवी के रूप में ही की जाती है। यहां पर एक सुन्दर कुंड भी बना है, जो इस मंदिर का मुख्य आकर्षण है। यहां हर रोज संगीत के कार्यक्रम होते हैं।

22 जनवरी दिन सोमवार का राशिफल: जानिए आज किन राशि वालों किस्मत बनाने वाली हैं माँ सरस्वतीं

 

4. प्रम्बनन मंदिर, जावा

मध्य जावा में बना प्रम्बनन मंदिर इंडोनेशिया का सबसे बड़ा और विशाल हिंदू मंदिर है। यह मंदिर मुख्य रूप से भगवान शिव, भगवान विष्णु और भगवान ब्रह्मा को समर्पित है। यह मंदिर यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल है। दुनिया भर के पर्यटकों के लिए प्रम्बनन मंदिर आकर्षण का केंद्र रहता है। इस मंदिर में त्रिदेवों के साथ ही उनके वाहनों के भी मंदिर बने हुए हैं।

 

5. तनह लोट मंदिर, बाली

भगवान विष्णु को समर्पित यह मंदिर इंडोनेशिया के बाली में एक विशाल समुद्री चट्टान पर बना हुआ है। अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध यह मंदिर16वीं में निर्मित बताया जाता है। यह मंदिर अपनी खूबसूरती के कारण इंडोनेशिया के मुख्य आकर्षणों में से एक माना जाता है। यह मंदिर बाली द्वीप के हिन्दुओं की आस्था का बड़ा केंद्र हैं।

Back to top button