आपके वैवाहिक जीवन के बारे बताती है हाथ की ये रेखा जाने और भी खास बातें

विवाह रेखा हर व्यक्ति के प्रेम प्रसंग और वैवाहिक जीवन के बारे में बताती है। ऐसे में आपने देखा ही होगा विवाह रेखा सबसे छोटी उंगली (लिटिल फिंगर) के नीचे वाले भाग पर आड़ी स्थिति में होती है। इसी के साथ कहा जाता है छोटी उंगली के नीचे वाले भाग को बुध पर्वत कहते हैं। लड़कों को दांया और लड़कियों का बांया हाथ देखा जाता है।


विवाह रेखा से जुड़ी खास बातें:

अगर किसी व्यक्ति के दोनों हाथों में विवाह रेखा के आरंभ में दो शाखाएं हो तो उस व्यक्ति की शादी टूट जाती है।

अगर किसी स्त्री के हाथ में विवाह रेखा के आरंभ में द्वीप चिह्न हो तो उसका विवाह किसी धोखे से होता हैं। वहीं यह निशान जीवन साथी के खराब स्वास्थ्य की ओर भी बताता है।

अगर किसी व्यक्ति के हाथ में विवाह रेखा बहुत अधिक नीचे की ओर झुकी हुई दिखाई दे रही है और वह हृदय रेखा को काटते हुए ओर नीचे चले जाए तो यह शुभ नहीं होता है।

अगर किसी व्यक्ति की हथेली में विवाह रेखा लम्बी और सूर्य पर्वत तक जाने वाली है तो यह संपन्न और समृद्ध जीवन साथी की तरफ इशारा करती है।

अगर बुध पर्वत से आई हुई कोई रेखा विवाह रेखा को काट दे तो व्यक्ति का वैवाहिक जीवन परेशानियों भरा होता है।

Back to top button