OMG… ये महिला तांत्रिक मुर्दे की राख के सामने करती है साधना, कभी…

इंदौर।उज्जैन सिंहस्थ में अपने ग्लैमरस अंदाज, स्टाइलिश तेवर और विवादों के चलते सुर्खियों में रही अघोरी तांत्रिक शिवानी दुर्गा अब बिग बॉस धमाल मचाएंगी। श्मशान जगाने वाली इस तांत्रिक का बचपन बहुत ही मुश्किलों भरा था। माता-पिता की मौत के बाद लड़कों से खुद को बचाने के बाद क्रिमिनल पति की प्रताड़ना उसे श्मशान और लाशों के बीच ले गई।
OMG... ये महिला तांत्रिक मुर्दे की राख के सामने करती है साधना, कभी...

महामंडलेश्वर शिवानी दुर्गा का संघर्षों भरा जीवन और विवादों से नाता….

कौन हैं शिवानी

– मूलरूप से अलवर, राजस्थान की रहने वाली महामंडलेश्वर शिवानी दुर्गा अघोर तंत्र के साथ-साथ पश्चिमी देशों के रहस्यमय तंत्र शास्त्र विक्का, वोडु, सोर्करी की भी सिद्ध साधिका है। उनके भक्त और अनुयायी दुनिया के कई देशों में फैले हुए है। इंडियन और वेस्टर्न तंत्र की समानताओं को जोड़कर उन्होंने कुछ नई पद्धतियां विकसित की है। उज्जैन के सिंहस्थ में वे सरस्वती शक्ति महिला अखाड़े का गठन किया था। यहां उनका नाम कई विवादों में रहा। 

ऐसा रहा बचपन..

– महामंडलेश्वर शिवानी दुर्गा ने बताया कि उनकी दादी बेहद आध्यात्मिक और निडर थी। आमतौर महिलाएं श्मसान नहीं जाती, लेकिन उनकी दादी उन्हें वहां ले जाकर प्रणाम करवाती थी और कहती थी कि ये मनुष्य की अंतिम शरण स्थली है इससे डरना नहीं चाहिए।
– मां की मौत के बाद पिता ने अपनी संगीत की एक शिष्या बरखा से विवाह कर लिया। सौतेली मां दोनों बहनों को बर्दाश्त नहीं कर पाई और दोनों बहनों को घर से निकाल दिया। शिवानी ने बताया कि छोटी बहन के साथ वे अलवर के एसएमडी स्कूल में पढ़ती थी। कई बार भूख के कारण वह गिर जाती थी, स्कूल की टीचर्स 10-10 रुपए इकट्ठा करतीं और कुछ खाने को मिलता। जैसे-तैसे डिग्री पूरी कर शिवानी जयपुर आ गई। यहां बहन और खुद को लड़कों से बचाकर रखने की उसे जद्दोजहद भी करनी पड़ी।
– इसके बाद मुंबई में नौकरी की। फिल्मों-सीरीयल में भी काम किया। यहां शादी की, लेकिन बाद में पता चला पति क्रिमिनल है और उसके खिलाफ कई केस चल रहे हैं। इसके बाद उसने पति को छोड़ दिया।

सिंहस्थ में विवाद…

– कांग्रेस नेत्री पुष्पा चौहान और शिवानी के बीच सिंहस्थ में दोस्ती हुई। इसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ कई आरोप भी लगाए। पुष्पा चौहान ने मेला क्षेत्र के उजड़ख़ेड़ा थाना में शिकायत देकर शिवानी पर कार्रवाई की मांग भी की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि वे उनके रुपए व गाड़ी नहीं लौटा रही। उधर, शिवानी का कहना था कि चौहान ने उन्हें न तो रुपए दिए न ही वाहन।
– तांत्रिक शिवानी ने महाकाल थाने में हृषिकेश निवासी एक विदेशी महिला आयना गासिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उनके अनुसार अयाना ने एफबी पर चैटिंग करते समय एक अश्लील सवाल कर उन्हें ढेर सारे अश्लील फोटोज भेजे थे। उन्होंने अपनी शिकायत के साथ आयना द्वारा भेजे गए फोटोज के स्क्रीनशाट भी पुलिस को सौपे थे।
Back to top button