इस जन्माष्टमी कृष्ण जी की मूर्ति के पास रख दे बस ये एक चीज, होगा सारे दुखों का नाश और धन वर्षा

श्रीकृष्ण जी का जन्म भादो माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को हुआ था। इस दिन पापो का नाश करने के लिए विष्णु भगवान् ने कृष्ण रूप में अवतार लिया था। इस दिन सभी कृष्ण भक्त भगवान कृष्ण का जन्मदिन मनाते है। बालगोपाल श्रीकृष्ण को झूला झुलाते है, लेकिन बालगोपाल की पूजा आराधना करते समय कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए।  हम आपको बताएंगे क्या हैं वो ध्यान रखने वाली बाते। 

+ जिस घर में भगवान बाल गोपाल की मूर्ति की पूजा होती है वहां पर तुलसी की माला का होना बहुत आवश्यक माना गया है क्योंकि भगवान को तुलसी बहुत पंसद  होती है। इससे घर के वास्तुदोष खत्म होते है और भगवान की कृपा मिलती है।

+ बांसुरी भगवान कृष्णजी को बेहद अच्छी लगती है इसलिए श्रीकृष्णजी की मूर्ति के पास बांसुरी रखना चाहिए इससे वास्तुदोष कम होता है और घर मे धन-धान्य बना रहता है।

+ भगवान कृष्ण को माखन खाना बहुत पंसद होता है इसलिए जब भी सुबह और शाम को भगवान की पूजा करें तो उनको भोग में मिश्री के साथ माखन जरूर खिलाएं। 

+ घर में अगर बाल गोपाल की मूर्ति की पूजा की जाती है तो कृष्ण को वैजन्ती की माला जरुर रखनी चाहिए और यह माला हमेशा उनके गले में उन्हें अवश्य पहनाएं  इससे भगवान प्रसन्न होते है। 

+ जब भी अपने घर में बाल गोपाल को रखें तो इनके साथ मोर पंख जरूर रखें। मोर पंख रखने से घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और घर में भगवान की कृपा बनी रहती है।

Back to top button