दांतों की हर समस्या को मिनटों में दूर करेंगा ये घरेलू नुस्खा

वर्तमान समय में देखा जा रहा हैं कि बच्चे हो या बुजुर्ग सभी को दांतों से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसका मुख्य कारण पोषण में कमी और दांतों की सही देखभाल ना कर पाना बनता हैं। दांतों में उठी समस्या बहुत परेशान करती हैं। ऐसे में चाहिए कि जल्द इन परेशानियों से निजात पाई जाए। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ घरेलू नुस्खें लेकर आए हैं जिनकी मदद से दांतों की हर समस्या का निवारण किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

गुलाब की पखुड़ियों का इस्तेमाल करें

दांतों की समस्याओं को दूर करने के लिए गुलाब की पखुड़ियों का इस्तेमाल भी किया जाता है। गुलाब की पखुड़ियों का जूस निकालकर मसूडों पर लगाने से डेन्टल इंफेक्शन का खतरा कम हो जाता है।

लौंग, पुदीना और इलाइची

लौंग, पुदीना और इलाइची स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं और डेंटल हाइजिन को भी मेंटन करने में सहायक होते हैं। ताजगी भर सांस के लिए रोजाना लौंग, पुदीना और इलाइची चबाकर खाएं। जिन लोगों के मुंह से दुर्गंध आती है उन्हें रोजाना लौंग, पुदीना और इलाइची चबा कर खानी चाहिए।

सेब, गाजर, मूली या सलाद का सेवन करें

सेब, गाजर, मूली या सलाद के सेवन करने से कैविटी और डेंटल प्लग नहीं होता है। इसके साथ ही सेब, गाजर, मूली और सलाद स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होते हैं।

गरारे करें

दांतों से संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए नियमित रूप से नीम या नीम ऑयल में नमक और सरसों का तेल मिलाकर गरारे करें। आप इससे अपने दांतों की मसाज भी कर सकते हैं।

Back to top button