अपनी राशि के अनुसार जानिए किस उम्र में शादी कर लेने से चमक सकती है आपकी किस्मत

शास्त्रों के अनुसार हमारे हिन्दू धर्म के अनुसार जीवन के सोलह संस्कारों में से एक विवाह भी है जिसे अनिवार्य संस्कार के रूप में माना जाता है और देखा जाए तो इसका सबसे अधिक महत्व भी है विवाह के बाद हर किसी के जीवन में आई सारे बदलाव आ जाते हैं। कई बार ऐसा भी होता है की लोग कभी कभी जल्दीबाजी में भी विवाह कर लेते है जिसके बाद ज़्यादातर उनका जीवन काफी ज्यादा बदतर हो जाता है और इस वजह से तमाम तरह की परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। ज्योतिषी के अनुसार अगर माना जाए तो यदि आप अपनी राशि के हिसाब से सही उम्र में शादी कर लेते है तो यह तय है की आपका वैवाहिक जीवन काफी ज्यादा सफल होने की संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे है की आपको अपनी राशि के अनुसार किस उम्र में विवाह कर लेना चाहिए।अपनी राशि के अनुसार जानिए किस उम्र में शादी कर लेने से चमक सकती है आपकी किस्मत

सबसे पहले बात करते है मेष राशि के लोगों की तो आपको बता दें की ई लोगों में धैर्य की कमी होती है जिस वजह से इस कारण वे हर काम जल्दी से जल्दी पूरा करने की कोशिश करते हैं। इनके लिए 26 की उम्र के बाद शादी करना ज्यादा शुभ रहता है।

बात करें अगर वृषभ राशि के लोगो की तो बता दें की ये अपने सही जीवनसाथी की तलाश में काफी इंतजार करते हैं। इनके लिए विवाह का सबसे बेहतर उम्र 30 साल होता है।

मिथुन राशि के जातकों के बारें में बताया गया है की इनकी लिए शादी की उचित उम्र 30 वर्ष है क्योंकि इस उम्र में शादी करने से इनका भाग्योदय हो सकता है।
कर्क राशि के लोगों के बारें में ऐसा बताया जाता है की ये कम उम्र में ही अपने जीवनसाथी चुन लेने का निर्णय कर लेते हैं जबकि इनके लिए 30 वर्ष के बाद विवाह करना ज्यादा शुभ माना गया है।

बताना चाहेंगे की सिंह राशि के लोग व्यवहार-कुशल होते हैं जिस वजह से इनके संबंध लंबे समय तक बने रहते हैं। ऐसा कहा जाता है की अगर इनकी शादी देर से भी होती है तो भी इनका वैवाहिक जीवन काफी सुखी रहता हैं। इनके लिए विवाह की सही उम्र 35 वर्ष के बादमानी गयी है।

कन्या राशि के लोग आमतौर पर कम उम्र में ही प्रेम प्रसंग में पड़ जाते हैं, हालांकि ऐसा देखा गया है की ये लोग साथी के प्रति हमेशा वफादार रहते हैं। इनके लिए शादी की सही उम्र 25-26 वर्ष बताई गयी है।
इसके अलावा यदि हम बात करें तुला राशि के जातको की तो आपको बता दें की इस राशि के लोग काफी ज्यादा धैर्यवान होते हैं, मगर ऐसा भी देखा गया है की ये कभी-कभी मानसिक रूप से अशांत हो जाते हैं। इन लोगों के लिए शादी की सही उम्र 20 से 30 वर्ष मानी गयी है।

वृश्चिक राशि वाले अपने जीवन साथी पर अधिकार जताने की कोशिश करते हैं। ये लोग हर काम जल्दी से जल्दी पूरा करना चाहते हैं। अगर से शादी भी जल्दी कर लेते हैं तो इन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इन लोगों के लिए शादी की सही उम्र 30 वर्ष के बाद रहती है।

Back to top button