वर पाने के लिए इस खतरनाक परम्परा को निभाती है यहां की लड़किया, सुनकर उड़ जाएगे होश…

एक अच्छा पति पाने के लिए लड़किया कई तरह के व्रत रखती है। लेकिन बोराना जनजाति के लोग इसके लिए कुछ अनोखा तरीका अपनाते हैं।जी हां! यहां लड़कियां शादी के लिए अच्छा घर और बढ़िया वर की कामना को पूरा करने के लिए शादी होने से पहले तक सिर का एक बड़ा हिस्सा मुंडवा कर रखती हैं। बोराना जनजाति जोकि साउथ अफ्रीका के ईथोपिया और सोमालिया के बीचोबीच बसती है यहां रहने वाले 500 हजार लोगों की अनोखी मान्यतांए अपको हैरत में जरुर डाल देगी।

डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक बोराना जनजाति में लड़कियों को शादी होने से पहले तक सिर को कटोरे जैसे आकार में मुंडवा कर रखना होता है। बोराना वासी मानते हैं कि इससे लड़‌की को अच्छा घर और बढ़िया वर मिलता है।

आपको बता दें कि यहां लड़कियों को उनकी शादी के बाद ही ठीक से बाल बढ़ाने और उसे संवारने का मौका दिया जाता है। केवल इतना ही नहीं आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि ये लोग फोटो खिंचवाना भी अच्छा नहीं मानते। उनका मानना हैं कि ऐसा करने से शरीर में खून की कमी हो जाती है और परछाईं भी नहीं बनती।

हालांकि समाज में तेजी से आ रहे बदलाव के साथ ही इन लोगों में भी बदलाव आ रहा है और अब ये लोग पढ़ाई-लिखाई की तरफ तेजी से बढ़ रहें हैं लेकिन फिर भी इस जनजाति की मान्यताएं किसी को भी चौकाने के लिए काफी है। 

Back to top button