इस सुन्दर लड़की पर आया सचिन के बेटे का दिल, क्रिकेट छोड़ जल्द कर सकते है… शादी भी!

क्रिकेट का नाम लिया जाया और सचिन की बात न हो, ऐसा तो नाइंसाफी होगी। जी हां, सचिन क्रिकेट जगत का वो हिस्सा जो कभी भी खत्म नहीं होगा। सचिन ने यूं तो न जाने कितने रिकार्ड बनाएं और तोड़े हैं, लेकिन आज हम सचिन की नहीं, बल्कि उनके बेटे की बात करने जा रहे हैं। सचिन की तरह अर्जुन भी क्रिकेट में भी अपना नाम कमाना चाहते हैं, लेकिन सचिन बैटमैन है, तो वहीं उनके बेटे अर्जुन बेहतरीन गेंदबाज बनने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। अर्जुन ने अपने करियर पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। हमारे देश में सितारों के बच्चों की चर्चा तो खूब होती है। ऐसे में अब अर्जुन की चर्चा हो रही है। चलिए जानते हैं कि हमारे इस रिपोर्ट में क्या खास है?

सचिन के बेटे अर्जुन की चर्चा उनके खेल की वजह से नहीं हो रही है, बल्कि उनका नाम किसी के साथ जोड़ा जा रहा है। इससे पहले सचिन की बेटी सारा की भी खूब चर्चा हुई। दरअसल, अर्जुन का नाम एक विदेशी क्रिकेटर के साथ जोड़ा जा रहा है। माना जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, ऐसे मे कयासों का बाजार गरम हो चुका है। बता दें कि अर्जुन को उस क्रिकेटर के साथ कई बार देखा गया है, जिसकी वजह से उड़ती उड़ती खबरें तो यह है कि यही तेंदुलकर खानदान की बहू भी बन सकती है।

टीम इंडिया खराब परफोर्मेंस का फायदा उठाने की फिराक में हैं ये क्रिकेटर्स

 

यू तो अर्जुन तेंदुलकर का पूरा ध्यान अपने खेल की तरफ है, लेकिन खबरों की माने तो ऐसा सुनने में आया है कि महिला इंग्लैंड टीम की डेनियल व्याट से उनकी नजदीकियां लगातार बढ़ती जा रही है। इस नजदीकियों को लोग कई तरह के नाम भी दे रहे हैं। यह नजदीकियां प्यार है या सिर्फ दोस्ती है…ये फिलहाल नहीं कहा जा सकता है, क्योंकि जब तक इस मसले पर अर्जुन कुछ नहीं बोलेंगे तब तक कुछ नहीं हो सकता है।

 

जो लोग अर्जुन और डेनियल को करीब से जानते है, उनका कहना है कि इन दोनों के बीच काफी गहरी दोस्ती है, लेकिन लोग इनकी दोस्ती का गलत मतलब निकाल रहे हैं। जी हां, डेनियल और अर्जुन की दोस्ती काफी गहरी है, क्योंकि दोनों को एक साथ कई जगह देखा गया है। दोनों की फोटो भी सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही है। खैर, ये दोस्ती है या कुछ और है, ये तो वक्त आने पर पता चल ही जाएगा, लेकिन ऐसे में आपको डेनियल है कौन, इससे रूबरू कराते हैं।

 

गौरतलब है कि अर्जुन अभी 18 साल के हैं, तो वहीं डेनियल 26 साल की है। अब ऐसे में यह सिर्फ दोस्ती ही हो सकती है। इतना ही नहीं, ये डेनियल वहीं है, जिन्होंने कुछ दिन पहले ही विराट कोहली को प्रपोज करके सुर्खियां बटोरने में कामयाब हुई थी। जी हां, डेनियल और विराट का नाम बहुत बार जोड़ा जाता है, लेकिन विराट ने डेनियल को घास तक नहीं डाली, क्योंकि विराट के दिल में अनुष्का ही है। विराट की शादी के बाद डेनियल का दिल टूट गया था।

 

अब डेनियल सचिन के बेटे अर्जुन के साथ खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। डेनियल ने इंग्लैड की खेलती हैं, ऐसे में अर्जुन की वो बहुत अच्छी दोस्त मानी जाती है। अर्जुन और डेनियल के बीच प्यार जैसे कोई बात नजर नहीं आती है, क्योंकि दोनों के उम्र में काफी फर्क देखने को मिल रहा है।

 

Back to top button