इस रक्षाबंधन हाथों पर सजाएं मेहंदी के ये लेटेस्ट डिजाइन…

रक्षाबंधन का दिन हर भाई बहन के लिए बेहद खास होता है। इस दिन बहने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। रक्षाबंधन से काफी दिन पहले से ही घर में रौनक हो जाती है और लड़कियों को एक बार फिर से शॉपिंग और मेहंदी लगाने का बहाना मिल जाता है।

अगर आप भी ये सोच रही हैं कि आखिर कैसी मेहंदी लगाए तो आपकी ये परेशानी हम थोड़ी कम कर देते हैं। आइए बताते हैं मेहंदी के बेस्ट और लेटेस्ट डिजाइन के बारे में…

ब्रेसलेट मेहंदी
इस रक्षाबंधन कुछ अलग ट्राई करने का मन है तो आप ब्रेसलेट मेहंदी ट्राई कर सकती हैं। ये काफी ट्रेंड में है। खास बात ये है कि इसे लगाना बेहद आसान है। बस फोटो सेव करें और देखकर लगाती जाएं। इस डिजाइन को लगाकर आपकी मेहंदी सबसे अलग दिखेगी।

फ्लावर डिजाइन मेहंदी
फ्लावर डिजाइन काफी पसंद की जाती है। इसे लगाना भी काफी आसान होता है और ये आजकल काफी ट्रैंड में है। फ्लावर डिजाइन मेहंदी काफी अलग और स्टाइलिश तरीका है जो आपको बाकी से हटके लुक देगी।

जोमेटरी डिजाइन मेहंदी
आप चाहे तो जोमेटरी डिजाइन मेहंदी भी लगा सकती हैं। दिखने में ये डिजाइन बहुत सिंपल लगता है लेकिन यह आपके हाथों को बहुत प्यारा लुक देता है।

एनिमल फिगर डिजाइन
एनिमल फिगर डिजाइन लड़कियों को बहुत पसंद हैं। इसमें आप एनिमल फिगर्स बना सकते हैं। आप चाहे तो पंख भी बनवा सकते हैं। ये भी लड़कियों को बहुत पसंद आते हैं।

रिंग मेहंदी डिजाइन
अगर आपको मेहंदी के ज्यादा भरे डिजाइन पसंद नहीं हैं तो आप रिंग मेहंदी भी ट्राई कर सकते हैं। आजकल ये काफी डिमांड में हैं और ये आपको काफी क्लासी लुक देती हैं।

Back to top button