जमीन के नाम पर वसूली ये बड़ी रकम, विरोध करने पर महिला के साथ की हैवानियत की हदें पार
जमीनी विवाद में दो युवकों द्वारा एक महिला से पैसे हड़पने और गैंगरेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर जाखल थाना में दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। अभी तक आरोपी पुलिस गिरफ्त से फरार हैं। पुलिस को दी शिकायत में जाखल के एक गांव की महिला ने बताया कि उसने अमनदीप सिंह निवासी गांव बाड़ा रतिया व जगराज सिंह निवासी तलवाड़ी से 5 कनाल जमीन का सौदा किया था।
इसके लिए उसने आरोपियों को डेढ़ लाख रुपये का ब्याना भी दिया था। महिला ने बताया, ब्याना लेने के बावजूद आरोपी पहले उसे जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए लटकाते रहे। इस बीच उसे कहीं और से पता चला कि आरोपियों ने वह जमीन किसी और के नाम रजिस्ट्री कर दी। इसके बाद जब उसने दोनों आरोपियों से फोन कर इस बारे में रोष व्यक्त किया। इसके बाद गुस्साए दोनों आरोपी गांव में उसके घर आ गए और जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के समय वो घर पर अकेली थी, बाद में उसने अपने परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद जाखल थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
जमीनी विवाद में दो लोगों द्वारा जाखल खंड की महिला का सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।