इन दिनों ब्वॉयफ्रेंड निक के साथ इस खास जगह पर पल बिता रही हैं प्रियंका चोपड़ा

बीते कुछ दिनों से प्रियंका चोपड़ा का नाम निक जोनस के साथ जोड़ा जा रहा है। कहा जा रहा है कि यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन खबरों के बीच प्रियंका का निक को उनकी मां से मिलवाना इस रिश्ते की सच्चाई खुद ही बयां कर रहा है। निक को मां से मिलवाने के बाद बॉलीवुड की देसी गर्ल इन दिनों कथित ब्वॉयफ्रेंड के साथ गोवा में कुछ खास पल बिता रही हैं जिसकी पहली तस्वीर सामने आ गई है।इन दिनों ब्वॉयफ्रेंड निक के साथ इस खास जगह पर पल बिता रही हैं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका और निक के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी उनके साथ हैं। गोवा में प्रियंका के परिवार के साथ निक पूरी मस्ती कर रहे हैं जिसकी पहली तस्वीर अब सामने आ गई है। इस वायरल तस्वीर में निक और प्रियंका परिवार के साथ लंच करते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में निक प्रियंका के ठीक बगल में बैठे हैं।

निक ने काले रंग की टी-शर्ट पहनी हुई है तो वहीं प्रियंका सफेद और ग्रे रंग का टॉप पहने हुए नजर आ रही हैं। वायरल फोटो में प्रियंका की छोटी बहन परिणीति भी नजर आ रही हैं। प्रियंका का भारत आकर निक को तुरंत अपनी मां से मिलवाना कहीं ना कहीं उनके रिश्ते पर मुहर जरूर लगा रहा है। इसके साथ ही प्रियंका और निक की शादी की खबरों ने जोर पकड़ लिया है। भारत आते ही प्रियंका, निक और मधू चोपड़ा को ब्रांद्रा के फेमस रेस्टोरेंट में देखा गया।

जिसके बाद निक ने सोशल मीडिया पर बारिश में भीगते हुए प्रियंका का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया।प्रियंका और निक को लॉस एंजेलिस में भी कई बार एक साथ स्पॉट किया गया। जिसके बाद ऐसी खबरें आई कि यह दोनों लिव-इन-रिलेशनशिप में जाने की तैयारी में है। खास बात यह है कि प्रियंका की मां से मिलने जाते हुए भी निक प्रियंका का हाथ पकड़े हुए थे। मां से निक को मिलवाले के बाद प्रियंका निक और परिवार के साथ हॉलीडे पर चली गईं।

 

Back to top button