बॉलीवुड की ये हसीनाएं भी महसूस कर चुकी हैं गर्भपात का दर्द

जब किसी औरत को पहली बार पता चलता है कि वो मां बनने वाली है तो उसकी ख़ुशी सातवें आसमान पर होती है। उन नौ महीनों में ही वो उस अजन्मे बच्चे से अलग ही जुड़ाव महसूस करने लगती है और पल-पल उसके इस दुनिया में आने का इंतजार करती है। लेकिन कभी-कभी वो नन्ही-सी जान जन्म ही नहीं ले पाती। इस दुर्भाग्य को सहना एक महिला के लिए बहुत मुश्किल होता है।

एक आम महिला की तरह ही कुछ एक्ट्रेसेस भी हैं, जिन्हें यह असहनीय दर्द झेलना पड़ा है। अभी पिछले दिनों ही डेली सोप ‘ये हैं मोहब्बतें’ में रमन भल्ला का किरदार निभाने वाले एक्टर करण पटेल की वाइफ एक्ट्रेस अंकिता भार्गव का गर्भपात हो गया। करण और अंकिता ने 2015 में शादी की थी और कुछ महीने पहले बहुत ही उत्साह के साथ फैंस को अंकिता के प्रेगनेंट होने की खुशखबरी दी थी।

अंकिता 4 महीने की प्रेगनेंट थी। इस घटना के बाद से कपल सदमे में हैं और मीडिया से प्राइवेसी की मांग कर रहे हैं। अंकिता से पहले भी टीवी और फिल्म जगत की कई मशहूर एक्ट्रेसेस ने अपने बच्चे को खोया है। आइए जानते हैं, कौन हैं वो एक्ट्रेसेस जो गर्भपात का दर्द झेल चुकी है।अभिनेत्रियाँ जो गर्भपात का दर्द झेल चुकी है –

काजोल

बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस काजोल पहली बार 2001 में प्रेगनेंट हुई थी। मगर किसी मेडिकल कंडीशन की वजह से उनका गर्भपात हो गया था। यक़ीनन काजोल और अजय के लिए यह समय बहुत मुश्किल रहा होगा। मगर खुशकिस्मती से अगले ही साल 2002 में काजोल को बेटी न्यासा हुई और अब कपल दो बच्चों के हैप्पी पेरेंट्स हैं।

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा

अपने 40’s में भी एकदम फिट रहने वाली शिल्पा को भी इस दुर्घटना का सामना करना पड़ा था। उन्होंने अपना पहला बच्चा प्रेगनेंसी की पहली तिमाही में खो दिया था। इसके बाद विआन के जन्म से पहले दूसरी तिमाही तक शिल्पा और उनके पति राज कुंद्रा ने मीडिया से प्रेगनेंसी की खबर शेयर नहीं की थी।

सेलिना जेटली

बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली शादी के बाद बॉलीवुड छोड़ दुबई जा बसी हैं। सेलिना और पीटर हाग पहली बार 2002 में जुड़वा बच्चों के पेरेंट्स बने थे। 2017 में सेलिना ने के एक बार फिर ट्विन्स को जन्म दिया था। लेकिन कमजोर दिल के चलते उनके एक बच्चे की मौत हो गई थी।

किरण राव

मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान व डायरेक्टर-प्रोडूसर किरण राव 2005 में शादी के बंधन में बंधे थे। इसके बाद 2009 में किरण का गर्भपात हो गया था। जिसकी सूचना खुद आमिर ने दी थी और कहा था कि पिछले दो महीने उनके लिए बेहद मुश्किल भरे रहे हैं। इसके बाद साल 2011 में किरण ने आजाद को जन्म दिया।

डिंपी गांगुली

‘राहुल दुनिया ले जाएंगे’ में दिवंगत राजनेता प्रमोद महाजन के बेटे राहुल महाजन ने मॉडल व टीवी पर्सनालिटी डिंपी गांगुली संग विवाह किया था। 2011 में डिंपी प्रेगनेंट हुई, मगर बच्चा इस दुनिया में नहीं आ सका। इसके कुछ साल बाद 2014 में डिंपी ने राहुल पर घरेलु हिंसा का आरोप लगाते हुए तलाक ले लिया। हालांकि 2015 में डिंपी ने रोहित रॉय से शादी कर ली और अब वो एक क्यूट सी बच्ची की मां हैं।

रश्मि देसाई

‘उतरन’ की तपस्या, रश्मि देसाई ने शो के को-स्टार नंदिश संधू को अपना जीवनसाथी चुना था। ‘झलक दिखला जा’ का हिस्सा रहने के दौरान रश्मि को गर्भपात का सामना करना पड़ा था। बाद में शादी के 4 साल बाद कपल ने तलाक ले लिया।

इन सभी एक्ट्रेसेस के लिए खुशी की बात रही कि उन्होंने इस दर्द से उबरकर कुछ समय बाद स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। हम अंकिता भार्गव के लिए भी ऐसी ही दुआ कर रहे हैं।

Back to top button