ये हैं बर्फ से ढके हसीन वादियां, जहां प्रकृति से होता सीधा संवाद

स्पेन, कोलोराडो

दुनिया भर में स्की स्थल के रूप में प्रसिद्ध स्पेन 8000 फुट की ऊंचाई पर स्थित है। यह व्हाइट नदी पर बने राष्ट्रीय वन के भीतर एल्क माउंटेन से घिरा हुआ एक खूबसूरत शहर है। है। इसकी शहर की एक और खासियत है यहां लगातार होने वाले उत्‍सवों की श्रंखला, जहां संगीत और व्‍यंजनों की भरमार होती है।

ज़र्मैट, स्विटज़रलैंड

स्विटज़रलैंड का ये खूबसूरत पहाड़ी गांव 5,276 फीट की ऊंचाई पर यहां के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर मेटरहॉर्न की तलहटी में स्थित है। इसे अंतरराष्‍ट्रीय पहचान अंग्रेजी भ्रमणकर्ता एडवर्ड किमपर के खोजने के बाद हासिल हुई। यहां की एक खसियत चार्ल्स कुओनन सस्पेंशन ब्रिज भी है जो दुनिया का सबसे लंबा पैदल यात्री पुल भी है।

इन्सब्रक, ऑस्ट्रिया

इन्सब्रक पहाड़ पर छुट्टियों के लिए ऑस्ट्रिया की सबसे अधिक देखी जाने वाली जगहों में से एक है। टायरोल क्षेत्र की राजधानी शहर  है जो समुद्र तल से 1,883 फीट की ऊंचाई पर है। यहां के शानदार प्राकृतिक दृश्यों के अलावा महल, पुल, चर्च, और संग्रहालय भी पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र हैं।

रूगॉन, फ्रांस

फ्रांस में समुद्र तल से 1,864-6,234 फीट की ऊंचाई पर रूगॉन स्थित है। ये बड़े शहरों की चकाचौंध से अलग एक शांत गांव है जो वेरडन कवच के ऊपर एक पठार पर स्थित है। सुकून और प्रकृति के सानिध्‍य का सुख पाने के लिए काफी लंबे समय से ये तीर्थयात्रियों और यात्रियों के लिए एक पसंदीदा स्थान रहा है।

ब्लेड, स्लोवेनिया

स्लोवेनिया के ऊपरी कारनिओला क्षेत्र में बर्फीली झील पर बना ब्लेड यहां का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। ये स्‍थान समुद्र तल से 1,665.7 फुट की ऊंचाई पर स्थित है। इतिहास प्रेमियों को अपनी यात्रा के दौरान प्रतिष्ठित ब्लेड कैसल और मैरी चर्च जो, एक मशहूर तीर्थ भी है, को जरूर देखना चाहिए।

पार्क सिटी, यूटा

सनडान्स फिल्म महोत्सव के लिए पहचाना जाने वाला यूटस का यह शहर 7,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित है। दुनिया के सबसे अच्छे पहाड़ी रिज़ॉर्ट के रूप में पहचान बनाने से पहले, पार्क सिटी अपनी चांदी की खदानों के लिए प्रसिद्ध था।

व्हिस्लर, कनाडा

रिजॉर्ट शहर के नाम से जाना जाने वाला कनाडा का व्हिस्लर शहर 2,200 फुट की ऊंचाई पर ब्रिटिश कोलंबिया के कोस्ट माउंटेन में स्‍थित है। पूरे साल पर्यटन के लिए आर्दश स्‍थान व्हिस्लर और ब्लैककॉम्ब पहाड़ों के खूबसूरत नजारों से पर्यटकों को मोहित कर लेते हैं।

इंटरलेकन, स्विट्जरलैंड

इंटरलेकन 1,857 फीट की ऊंचाई पर बसा एक शहर है जो, दो झीलों, थून और ब्रैंज़ के बीच स्विस आल्प्स के बर्निस हाईलैंड्स क्षेत्र में स्थित है। ये स्विट्जरलैंड के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है।

क्वीन्सटाउन, न्यूज़ीलैंड

न्यूज़ीलैंड के दक्षिणी द्वीप में स्थित यह रिसॉर्ट शहर 1,017 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। क्वीन्सटाउन वकटिपू झील के साथ ही रीमेकबल्स, सेसिल पीक और वाल्टर पीक के पहाड़ों के शानदार नजारों से लोगों का अपना दीवाना कर लेता है। अगर आप एक एंडवेंचर गेम्‍स के एडिक्‍ट हैं, तो क्वीन्सटाउन में आपके लिए बंजी जंपिंग से लेकर जेट बोटींग तक ऐसे कई मौके हैं।

चैम्बरी, फ्रांस

ऑवरगने-रोन-आल्प्स क्षेत्र में बसा चैम्बरी, सावोई क्षेत्र की राजधानी है। चैम्बरी समुद्र तल से लगभग 804-1,837 फीट की ऊंचाई पर स्‍थित है। यह इटली को  फ्रांस से जोड़ने वाला एक प्रमुख रेलवे हब भी है। अगर आप चैम्बरी जा रहे हैं तो दो जगहों चेटौ डे चंबरी और फोंटेन डेस एलेफ़ेंट की यात्रा करना बिलकुल मिस ना करें।

Back to top button