ये हैं दुनिया का सबसे अनोखा कछुआ

स्विटज़रलैंड के सर्वियन शहर में, बीते माह एक दुर्लभ कछुए ने जन्म लिया। यह एक एल्बिनो कछुआ है, जो गैलापागोस (Galapagos) प्रजाति का है। इस प्रजाति के कछुए विशालकाय होते हैं। जन्म के एक माह पश्चात् यह कछुए पहली बार चिड़ियाघर में लोगों के सामने आया। पश्चिमी शहर सर्वियन के ट्रोपिक्वेरियम में, लुप्तप्राय प्रजातियों (Endangered species) के संरक्षण के समारोह के तहत, बीते माह 2 कछुओं का जन्म हुआ था। 

वही इन दोनों कछुओं में एक का कलर अपनी मां की भांति काला है, जबकि दूसरा बच्चा एल्बिनो है मतलब सफेद। इसका शरीर सफेद है तथा आंखों का रंग लाल है। इन कछुओं के लिंग के बारे में अभी पता नहीं चला है। यह दुनिया में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी एल्बिनो गैलापागोस कछुए ने जन्म लिया हो। हालांकि और जानवरों भी एलिबिनों होते हैं, मगर कछुओं की बात करें तो यह अपने आप में प्रथम मामला है। जंगल में भी अभी तक किसी एल्बिनो कछुए को नहीं गया है। 

वही इन दोनों बच्चों की मां का वजन 100 किलो से भी अधिक है। मां ने 11 फरवरी को 5 अंडे दिए थे तथा इस एल्बिनो कछुए का जन्म 1 मई को हुआ। दूसरा बच्चा 5 मई को हुआ। अंडों को ढाई माह इनक्यूबेटर में रखा गया था। इन बच्चों के पिता का वजन तकरीबन 180 किलो है। यह जोड़ी तकरीबन 30 वर्ष पुरानी है तथा अभी-अभी ये यौन रूप से परिपक्व हुए हैं। इस प्रजाति में, प्रजनन की सफलता दर सिर्फ 2 प्रतिशत-3 प्रतिशत है।

Back to top button