यूं तो दिमाग सबके पास ही होता है, लेकिन हर किसी की बुद्धि एक जैसी नहीं होती। कुछ लोग इंटेलिजेंट कहलाते हैं तो कुछ सामान्य बुद्धि वाले और कुछ मंदबुद्धि। इनमें से जो लोग बुद्धिमान होते हैं ऐसे लोगों के पास हर समस्या का समाधान होता है और हर क्षेत्र में ये तरक्की करते हैं। बुद्धिमान लोगों की कुछ बुरी आदतें भी होती हैं, चलिए आपको बताते हैं उनकी इन बुरी आदतों के बारे में…
हां, सुनने और पढ़ने में यह अजीब जरूर लगता है कि लेकिन यह सच है कि इंटेलीजेंट लोगों में भी बुरी आदतें हो सकती हैं। और इस बात से भी अधिक अचंभा आपको तब होगा जब यह जानेंगे कि यही 3 बुरी आदतें उनके दिमाग को तेज भी बनाए रखने में साथ देती हैं। जी हां, एक रिसर्च के अनुसार इंटेलीजेंट लोगों की कुछ बुराईयां सामने आई हैं जिन्हें वे चाहकर भी बदल नहीं सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उन तीन बुरी आदतों के बारे में, हो सकता है कि आप में भी ऐसी कोई आदत मौजूद हो।
1. बात-बात पर कसमें लेने की आदत
बात-बात पर ‘कसम’ खाने वाले लोगों से अगर आप दूर रहें तो बेहतर है। क्योंकि ऐसे लोगों पर भरोसा नहीं करना चाहिए। इसकी वजह ये है कि ऐसे लोग खुद के बचाव के लिए ही ‘कसम’ का कवच ओढ़ते हैं। एक रिपोर्ट की मानें तो छोटी-छोटी बातों पर कसम खाने वाले लोग दिमागी रूप से तेज होते हैं। इनकी रवैया आसपास के लोगों से सबसे अलग होता है। इन्हें आप आसानी से पहचान सकते हैं।
2.इन्हें रात को नींद कम आती है
बुद्धिमान लोगों में दूसरी कमी उनकी कम नींद है। जी हां, रात को इन्हें देर से सोने की आदत होती है। इसके उलट यदि बड़े बुजुर्ग की मानें तो रात में जल्द सोने और सुबह जल्दी उठने वाले लोग समझदार होते हैं। लेकिन यहां तो मामला ही उल्टा है। एक रिसर्च के अनुसार वे लोग जिनका आईक्यू 75 के आसपास है वे लोग रात 11 बजे से पहले सो जाते हैं लेकिन जिनका आईक्यू 125 के भी पार है वे रात 1 बजे से पहले नहीं सोते हैं।
3.ये भी है एक बुरी आदत
इंटेलीजेंट लोगों की एक और बुरी आदत है। इनके कमरे में आप जब कभी जाएंगे इनका कमरा आपको कभी भी सुव्यवस्थित नजर नहीं आएगा। सामान यहां-वहां बिखरा मिलेगा। कहा जाता है कि ऐसे लोग अपना सामान कभी नहीं समेटते। इसके पीछे भी एक लॉजिक है, रिसर्च के अनुसार इनके आसपास की बिखरी हुई चीजें ही इन्हें कुछ अलग सोचने की क्षमता प्रदान करती हैं।