सेब के बीज में मौजूद ये 1 तत्व ले सकता है आपकी जान

कहते हैं दिन में एक सेब खाने से इंसान इतना स्वस्थ रह सकता है कि उसे कभी डॉक्टर के पास जाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी, लेकिन उसी सेब का बीज इतना हानिकारक हो सकता है कि शायद डाक्टकर को भी उसे खाने वाले की मदद करने में पसीने छूट जायें। आखिर क्या है ऐसा सेब के बीज में और ऐसे और कौन सी खाने की चीजें हैं जो वैसे तो फायदेमंद हैं पर उनके कुछ हिस्सेा आपकी सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकते हैं।सेब के बीज में मौजूद ये 1 तत्व ले सकता

सेब के बीज में होता है ये 1 पॉइज़न

अगर शोधकर्ताओं की मानें तो सेब का फल जितना फायदेमंद है, उसके बीज उतने ही खतरनाक। इन बीजों में साइनाइड जितना ही घातक विष बताया जाता है और इसे खाना जानलेवा हो सकता है तो सेब खाते समय इसका खास ख्या ल रखें कि आप गलती से भी उसका बीज न चबा लें। इसके खाने से आप बीमार हो सकता हैं।

रिसर्च से हुआ प्रूफ

दरअसल कई रिसर्च में पाया गया है कि इसमें एमिगडालीन नाम का एक तत्व पाया जाता है जो ह्यूमन डाइजेस्टिव एंजाइम के संपर्क में आने पर साइनाइड बनाता है। एमिगडालीन में साइनाइड और शुगर दोनों होते हैं और मानव शरीर में जाने के बाद यह हाइड्रोजन साइनाइड में बदल जाते हैं। यह साइनाइड आपको बीमार कर सकता है। यही नहीं इसके ज्यादा इस्तेमाल से आप मर भी सकते हैं।

साइनाइड सबसे ज्यादा खतरनाक जहर है जो मानव शरीर में आक्सीजन की सप्लाई को रोकता है और यही केमिकल सेब की बीजों में पाया जाता है। अब बात आती है कितना साइनाइड खतरनाक हो सकता है।  200 ग्राइन्ड सेब के बीज यानी एक कप मानव शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ये सीधे आपके दिल और ब्रेन पर प्रभाव डालते हैं। इसलिए सेब खाएं लेकिन खाने से पहले इसके बीज निकाल लें।

Back to top button