…तो इसलिए देवताओं के प्रथम पूजित बाप्पा को कहते हैं विघ्नहर्ता

देवताओं में प्रथम पूजित विघ्नहर्ता भगवान गणेश सभी व्यक्तियों के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भगवान गणेश देवताओं में अत्यंत लोकप्रिय हैं जिन्हें विभिन्न नामों से पुकारा जाता है। लोगों के जीवन में आने वाली सभी विघ्न, बाधाओं को दूर करने वाले भगवना गणेश की पूजा सभी धार्मिक समारोहों में प्रथम की जाती है।

ganesh

सृष्टि में गणेश जी प्रथम पूजित देवता हैं। क्या आपको पता है कि माता पार्वती तथा भगवान शंकर के पुत्र गणेश जी के विभिन्न नामों के भी अलग-अलग महत्व हैं। यदि नहीं तो जाने कि गणेश जी के नाम का क्या महत्व है।

गणपति

अपने इस नाम के अनुसार भगवान गणेश का गणपति नाम यह बताता है कि भगवान गणेश सभी गणों का ईश्वर हैं।

गजानन

भगवान गणेश का यह नाम बताता है कि गणेश जी एक ऐसे भगवान हैं जो कि हाथी के सिर के साथ विराजित हैं।

मंगलमूर्ति

गणेश जी का यह नाम बताता है कि इनके पूजन वंदन करने से यह लोगों के जीवन में मंगल करके हैं। यह स्वरुप अत्यंत मंगलकारी है।

वक्रतुंड

गणेश जी के इस नाम के अनुसार गणेश जी का स्वरूप हाथी के टेढ़ी सूंड धारण किये है।

सिद्धिविनायक और सिद्धिदाता

गणेश जी का यह नाम मानव मात्र के लिए समस्त प्रकार की सिद्धियां, सुख, समृद्धि प्रदान करने वाला है।

विनायक

भगवान गणेश जी का यह नाम सभी के जीवन से कठिनाईयों को दूर करके मंगल प्रदान करता है।

यज्ञ्नायक

इस नाम के अनुसार भगवान गणेश यज्ञ के प्रथम देवता के रूप में जाने जाते हैं। भगवान गणेश का यह स्वरूप लोगों को आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

पीतांबर

भगवान का यह स्वरूप पीले वस्त्र से आच्छादित है। जिसके कारण ही इन्हें पीतांबर कहा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button