Omg: यहाँ आसमान से पानी नहीं, बरस रही ये 4 अजीबोगरीब चीजें

आप घर से बाहर निकले तो आपको पानी, ओले या बर्फ की बारिश से ज्यादा आसमान से क्या गिरने की कल्पना हो सकती है, कुछ भी नहीं। लेकिन यहां ऐसी घटनाओं के बारे में बताया जा रहा है जब आसमान से अजीबोगरीब चीजें गिरी थीं:

1. साल 1997 की बात है जब एक नाव को जापानी समुद्र में रशियन पेट्रोलिंग बोट डूबने से बचाया था। नाव में बचे नाविकों से इस हादसे के बारे में पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि बीच समुद्र में उनकी नाव पर आसमान से एक गाय आ गिरी और संतुलन बिगड़ने के कारण नाव डूबने लगी। रशियन पुलिस को इस बात पर विश्वास नहीं हुआ और उन्होंने नाविकों को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के कुछ दिन बाद रशियन वायु सेना के एक अधिकारी ने बताया कि उनका ही एक सदस्य प्लेन में गाय को बीफ के लिए लेकर जा रहा था। लेकिन प्लेन का संतुलन बिगड़ने के कारण उन लोगों ने गाय को प्लेन से नीचे फेंक दिया, जो कि नीचे समुद्र में नाव से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह बात पता चलने के बाद जापानी नाविकों को रिहा कर दिया गया था।

बड़ी खबर: सरकार ने लगाई पानी पूरी पर रोक, अब नहीं खा पाएगे!!

2. दोस्त की शादी में एक डिजाइनर ऐरी कैरस कार से जा रहे थे और अचानक आसमान से मकड़ियों की बारिश होने लगी। इस पूरी घटना को उसने कैमरे में कैद किया। पहले तो वह कुछ समय ही नहीं पाया कि आखिर यह सब क्या हो रहा है। बाद में उसे पता चला कि एक ऊंचे से पेड़ पर मकड़ियों ने एक बहुत बड़ा जाल बना रखा था। लेकिन अचानक आंधी आने के कारण मकड़ियों का जाल टूट कर हवा में उड़ गया और उनमें फंसी मकड़ियां जमीन की ओर ऐसे गिरने लगी जैसे मकड़ियों की बारिश हो रही हो।

3. साल 2016 की घटना है जब मुंबई-पुणे हाईवे पर अचानक आसमान से मछलियों की बारिश होने लगी थी। लोगों ने जब यह नजारा देखा तो आंखें फटी की फटी रह गई। लोग कार से निकलकर मछलियां पकड़ने लगे थे। कई लोगों ने इस पूरे मामले का वीडियो शूट कर सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल किया। विदेशों में भी कई बार आसमान से मछली गिरने की घटना सामने आई है। दरअसल समुद्र में बवंडर आने के कारण वहां की मछलियां उसकी चपेट में आकर आसमान में उड़ गई थी और जब बवंडर शांत हुआ तो ये नीचे गिरने लगी जिसे देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मछली की बारिश हो रही है।

 

4. 25 सितंबर, 1978 की बात है जब सैंटियागो में रहने वाली मेरी अपने 8 महीने के छोटे बच्चे के साथ कार में बैठी थी, तभी अचानक उसके सामने एक मानव शरीर आ गिरा। कुछ समय बाद पता चला कि दो प्लेन के टकरा गए हैं और उसमें मौजूद 144 लोगों की मौत हो गई और उनकी कार पर गिरने वाला वह व्यक्ति उनमें से ही एक था।

 

Back to top button