युवक ने छात्रा को पहले फंसाया अपने प्यार के जाल में, फिर घर से भगाकर किया दुष्कर्म

रायकोट। बीस वर्षीय युवक ने सातवीं कक्षा में पढ़ रही छात्रा को अपने प्रेमजाल में फंसाया। दोनों के बीच प्यार बढ़ा तो लड़की युवक के साथ घर से फरार हो गई। पिता ने शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया। मेडिकल में छात्रा से दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई है।युवक ने छात्रा को पहले फंसाया अपने प्यार के जाल में, फिर घर से भगाकर किया दुष्कर्म

चौकी प्रभारी प्यारा सिंह के मुताबिक उन्हें एक छात्रा ने शिकायत दी है कि इलाके के गांव के रहने वाला हरप्रीत सिंह उर्फ पिंदरी पुत्र कुलवंत सिंह ने उसे प्रेमजाल में फंसाया। युवक ने उसे पैसे देने का लालच दिया और विवाह का वादा भी किया। इसके बाद वह युवक के साथ 15 जून को घर से भाग गई।

लड़की के घर से भागने के बाद उसके पिता ने पुलिस स्टेशन में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पिता ने गुमशुदगी के लिए हरप्रीत सिंह पर शक जताया। पुलिस ने हरप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी। डीएसपी अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि पुलिस ने हरप्रीत को लड़की के साथ 12 घंटे में ही काबू कर लिया। लड़की की मेडिकल जांच में उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। अदालत में बयान के बाद लड़की को उसके अभिभावकों के हवाले कर दिया गया है।

नाबालिगा के साथ जबरदस्ती का प्रयास, केस

उधर, समराला पुलिस ने गांव की नाबालिग के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर के जांच शुरू कर दी है। लड़की के पिता ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उनकी बेटी दसवीं कक्षा की छात्र है। रात को पड़ोस में रहने वाला जसप्रीत सिंह दीवार फांद कर उसके घर में आ गया और लड़की से जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा। जब लड़की ने शोर मचाया तो आरोपी फरार हो गया।

मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार तरविंदर कुमार बेदी ने बताया कि लड़की का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपित को काबू कर ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Back to top button