महाराष्ट्र: ट्रेन में युवक ने किया ऐसा गलत काम, लड़की ने वीडियो बनाकर करवाया अरेस्ट

मुंबई.लोकल ट्रेन में एक लड़की के सामने गलत हरकत करने वाले युवक को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। लड़की ने उस युवक को पकड़वाने के लिए उसकी घटिया हरकत का वीडियो बना लिया था। 

महाराष्ट्र: ट्रेन में युवक ने किया ऐसा गलत काम, लड़की ने वीडियो बनाकर करवाया अरेस्ट

क्या था मामला?

– लड़की अपनी फैमिली के साथ मुंबई लोकल में बैठकर नालासोपारा से सीएसटी टर्मिनस की तरफ जा रही थी। तभी गंदे कपड़े पहने एक युवक उसके पास आया और उससे थोड़ी दूरी पर खड़ा हो गया।

– फिर कुछ समय बाद वह लड़की को घूरने लगा। लेकिन लड़की ने उसकी हरकतों को इग्नोर कर दिया। इस पर युवक सरेआम लड़की के सामने आपत्तिजनक हरकत करने लगा। लड़की ने उसकी इस करतूत का करीब सात मिनट का वीडियो बना लिया।

इसे भी देखें:- सीएम योगी का बड़ा फैसला, वृंदावन-बरसाना बनेगा तीर्थ स्थल, मांस-मदिरा बेचना होगा जुर्म

पुलिस से काॅन्टैक्ट कर उसे पकड़वाया

– लड़की ने बनाया वीडियो पुलिस को देकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इस वीडियो के आधार पर पुलिस ने आसपास के तमाम रेलवे स्टेशनों की GRP टीम से कॉन्टैक्ट किया।आखिरकार 48 घंटे बाद उस युवक को पकड़ लिया गया। उसका नाम कृपा बोधेबा बताया जा रहा है।

Back to top button