दुनिया के 10 सबसे मायूस करने वाले टूरिस्‍ट प्‍लेस, फिर भी जाने वालों की लगी रहती है होड़

टाइम्स स्क्वायर-न्यूयॉर्क: दुनिया के 10 सबसे मायूस करने वाले टूरिस्‍ट प्‍लेस, फिर भी जाने वालों की लगी रहती है होड़

यह न्‍यूयार्क का काफी फेमस प्‍लेस है। यहां पर लोग महज शानदार रोशनी देखने के ल‍िए आते हैं। शाम के समय पर काफी भीड़ होती है। जबक‍ि हकीकत में देखा जाए तो यहां पर कुछ ऐसा खास नही है। दूसरे बड़े शहरों की तरह यहां का नजारा भी लगभग वैसा ही है। लोगों की भीड़ इतनी होती है क‍ि चलना मुश्‍ि‍कल होता है। कोई खास सामान भी नहीं ख्‍ारीदा जा सकता है। यहां घूमने के समय कुछ भी खरीदना महज पैसे की बर्बादी करना है। 

घास के मैदान-नेबरास्‍का:

यहां जाने का मतलब है कि‍ आप यहां पर पर दशकों पुराना नेबरास्‍का देखने जा रहे हैं। यहां पर घास, जमीन और आसामान से घ‍िरे होने के अलावा कुछ खास नहीं है। कोई महत्‍वपूर्ण स्‍थल भी नही है। जि‍ससे इस जगह पर महज 10 म‍िनट बाद ही ऊब महसूस होने लगती है। इसकी अपेक्षा आप क‍िसी शहरी पार्क को देखना ज्‍यादा पसंद करेंगे। बावजूद इसके यहां पर बड़ी संख्‍या में लोग घूमने आते हैं। 

मैडम तुसाद: 

हर जगह के मैडम तुसाद में जाने पर जरूरी नहीं क‍ि अच्‍छा लगे क्‍योंक‍ि आप हमेशा ही फेमस सेलेब्रेटी को देखना नहीं पसंद करेंगे। वहीं इसके अलावा मोम के बने सेलेब्‍स को देखने जाना महज पैसे और टाइम की बर्बादी के अलावा कुछ नहीं है, क्‍योंक‍ि उनका ऐसा लुक तो बाहर भी द‍िखता है। इसके अलावा यह भी न‍िर्भर करता है क‍ि आप क‍िस हस्‍ती के फैन है और क‍िसे देखना चाहते हैं। अब जैसे हांगकांग का तुसाद चाइनीज‍ स्‍टार्स अध‍िक हैं। इसके अलावा ब्रिट‍िश के संग्रहालय में ड‍ेव‍िड कैमरून और पूर्व प्रधानमंत्री के पुतले लगे हैं। इसके बाद भी लोग इनमें जाने के ल‍िए एक्‍साइटेड द‍िखते हैं। 

दुबई-यूएई:

दुबई-यूएई भी इन जगहों में से एक है। अगर आप धरती पर सबसे हॉट प्‍लेस पर घूमना चाहते हैं तो आप मायूस न हो। दुबई-यूएई में धूल, रेत, गगनचुंबी इमारतें भी देखने को म‍िलेगी। हालांक‍ि ये सब साफ ब‍िल्‍कुल नकली लगती है। इसके अलावा यहां पर लोग दुन‍िया की सबसे ऊंची ब‍िल्‍ि‍डंग बुर्ज खलीफा को देखने के ल‍िए भी एक्‍साइटेड रहते हैं। जबक‍ि हकीकत ये है क‍ि दुबई काफी महंगा है। यहां पर घूमने का मतलब है क‍ि पैसे की काफी बर्बादी होना है। 

इक्‍वेटर-इक्वाडोर: 

इक्‍वेटर पृथ्वी की सतह पर अधिकतर भूमध्य रेखीय क्षेत्र समुद्र का भाग है। यह इक्वाडोर के दक्षिणी ढाल पर है। वर्षा ऋतु और अधिक ऊंचाई के भागों को छोड़कर, भूमध्य रेखा के निकट पूरे साल टैंपरेचर काफी हाई रहता है। यहां पर भी लोग बड़ी संख्‍या में जाते है। 

प‍िराम‍िड-गीजा:

गीजा का ग्रेट प‍िराम‍िड भी इन खूबसूरत जगहों में एक है, लेकि‍न दुर्भाग्‍य से यह एक नीरस करने वाली जगहों में भी एक है। यहां पर पयर्टक बहुत सी उम्‍मीदों के साथ पहुंचते हैं लेक‍िन बाद में बहुत से लोग स‍िवाय श‍िकायतों के कुछ नहीं करते हैं। इस प्राचीन स्‍थल पर जाने का रास्‍ता काफी खराब है। 

जमैका: 

अगर आप ट्रोप‍िकल वेकेशन डेस्‍ट‍ीनेशन पर जमैका जाने से पहले दो बार सोच लेना। यह काफी खूबसूरत जगह है लेक‍िन हां बहुत से लोगों का कहना है क‍ि यहां बीच काफी गंदे रहते हैं। सावर्जन‍िक समु्द्र तटों पर बहुतायत में गंदगी-कूड़ा रहता है। हालांक‍ि फ‍िर भी यहां बड़ी संख्‍या में लोग जाते हैं। 

लागोस-नाइजीरिया:

अमीर शहरों में ग‍िना जाने वाला लागोस पयर्टकों के ल‍िए काफी खतरनाक है। यहां पर भीड़ बहुत ज्‍यादा होती है। पर्यटकों के मुताब‍िक यह जगह कुछ खास अट्रैक्‍ि‍टव नहीं है। वहीं एक वेबसाइट के मुताब‍िक यहां पर भीड की वजह से जगह-जगह सुरक्षा कर्मी भी तैनात रहते हैं। वहीं ट्रैफ‍िक इतना ज्‍यादा होता है क‍ि कई बार एक क‍िलोमीटर की ड्राइव‍िंग में करीब 4 घंटे का समय लग जाता है। 

मिनेसोटा मॉल-अमेरिका:

मिनेसोटा मॉल को मॉल ऑफ अमेरिका भी कहा जाता है। यहां पर देश के दूसरे मॉल की अपेक्षा अध‍िक दुकाने हैं। हकीकत में देखा जाए तो यह कुछ ही आगंतुको के ल‍िए पसंदीदा जगह साब‍ित होता है। बड़ी संख्‍या में लोग यहां आने के बाद न‍िराश होकर ही लौटते हैं। यहां पर भारी भीड़ में चलना मुश्‍ि‍कल होता है। 

हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम-कैलिफोर्निया:

यह भी कैलि‍फोर्निया का फेमस प्‍लेस है। इस शहर में स्‍टार को नारमल फुटफाथ पर घूमते देखा जा सकता है। यह क‍िसी रोमांच से कम नही है लेक‍िन एक वेबसाइट के मुताबि‍क अब यह जगह काफी बोर‍िंग होती जा रही है। यहां स्‍टूड‍ियो को देखने जाने पर मायूसी फील होती है। अब इस एरि‍या में होटल और बार की अध‍िकता हो चुकी है। इसके अलावा यहां पर स्‍लमएर‍िया के लोगों का भी जमावड़ा रहता है। 

Back to top button