जिसे सूजन समझ इग्नोर कर रही थी महिला, सच्चाई जानकर उड़ गए होश

नई दिल्ली: रूस के मॉस्को में एक महिला के होंठ और चेहरे पर अचानक सूजन आ गई। वह उसे इंफेक्शन समझती रही, लेकिन जब ये सूजन बढ़ने लगी तो उसने डॉक्टर से संपर्क किया। इसके बाद जो सच्चाई सामने आयी उससे महिला के होश उड़ गए।जिसे सूजन समझ इग्नोर कर रही थी महिला, सच्चाई जानकर उड़ गए होश

चेहरे के अंदर था ये कीड़ा मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह रिपोर्ट न्यू जर्नल ऑफ मेडिसन में छपी है। 32 साल की एक महिला के होंठ सूज गए थे। यही नहीं उसके फेस पर शरीर पर भी सूजन और खुजली जैसी शिकायत होने लगी। पहले तो महिला ने इसे इग्नोर किया, लेकिन जब दिक्कत बढ़ती गई तो वह डॉक्टर के पास पहुंची। डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि महिला के चेहरे के अंदर पैरासाइट वॉर्म नाम का धागे की तरह दिखने वाला एक कीड़ा पैदा हो गया है।

चेहरे पर मच्छरों ने काटा था

महिला ने बताया, ”उसके चेहरे पर पहले सूजन उसकी बायीं आंख के नीचे थी। धीरे—धीरे ये सूजन होंठों तक पहुंच गई।” उसने बताया कि कुछ महीने पहले वो छुट्टियों पर बाहर गई थी, जहां उसके चेहरे पर मच्छरों ने काटा था।

मच्छरों आैर कुत्तों के संपर्क में आने से पनपता है कीड़ा

डॉक्टरों के मुताबिक, जो कीड़ा महिला के चेहरे के अंदर पैदा हुआ वो मच्छरों और कुत्तों के संपर्क में आने से इंसानों में फैलता है। ये धागे की तरह दिखता है और 2 सालों तक इंसान के शरीर के अंदर रह सकता है। हालांकि, शुरुआती दिनों में ये इंसानों के लिए जानलेवा नहीं होता है।

Back to top button