दाती महाराज को लेकर पीड़िता ने किया एक और चौंकाने वाला खुलासा…
June 25, 2018
1 minute read
एक बार फिर दुष्कर्म पीड़िता सामने आई है, इस बार उसने और चौंकाने वाला खुलासा किया है। दुष्कर्म के आरोप झेल रहे दाती उर्फ मदनलाल के पाली स्थित गुरुकुल से और कई छात्राएं भागी थीं। पीड़ित किशोरी ने आरोप लगाया था कि दाती ने चरण सेवा के बहाने कई छात्राओं के साथ दुष्कर्म किया।
आरोपों के बाद दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने आलावास, पाली पहुंचकर गुरुकुल के रिकॉर्ड को खंगालना शुरू कर दिया। पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है आखिर गुरुकुल से कितनी छात्राएं भागी और क्यों ? बताया जा रहा है कि गुरुकुल के रिकॉर्ड में कुछ गड़बड़ियां मिली हैं। अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि छात्राओं की सूची तैयार की जा रही है।
दूसरी तरफ दाती महाराज ने खुलासा किया है कि जब वह चार महीने का था तब उसकी मां का देहांत हो गया था। फिर उसके पिता ने दो शादियां की। तीसरी शादी से सौतेले भाई अर्जुन, अनिल और अशोक हैं। उसके सात वर्ष का होने पर पिता की भी मौत हो गई। बड़ा होने पर दाती को पता चला कि उसकी बचपन में ही शादी हो चुकी है।
शादी के बाद वह पत्नी को घर लेकर नहीं आया था। पूछताछ में दाती ने बताया कि उसने अपनी पत्नी की शादी दूसरी जगह करवा दी। उसका कन्यादान भी खुद ही किया था।
वहीं, दिल्ली पुलिस को इस मामले में आज साकेत कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट पेश करनी है। जिसे तैयार भी किया जा रहा है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि मामले में अभी तक किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सका है। पुलिस के पास मेडिकल सबूत नहीं है।
सीसीटीवी फुटेज भी नहीं है। दुष्कर्म की घटना दो वर्ष पुरानी है। लिहाजा फोन के डिटेल भी नहीं खंगाले जा सके हैं। ऐसे में घटना के समय दिल्ली व राजस्थान स्थित दोनों आश्रमों में मौजूद लोगों से पूछताछ के आधार पर ही मामले की जांच टिकी है।