पंडित नेहरू की 126वीं जयंती पर पूर्व राष्ट्रपति मुखर्जी, पीएम मोदी संग इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुखर्जी, अंसारी, सिंह और सोनिया सुबह शांति वन पहुंचे और नेहरू की समाधि पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। पंडित नेहरू की 126वीं जयंती पर पूर्व राष्ट्रपति मुखर्जी, पीएम मोदी संग इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद, कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत, वरिष्ठ नेता पी सी चाको और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने भी नेहरू को श्रद्धांजलि दी। देश के पहले प्रधानमंत्री नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को हुआ था। वह 15 अगस्त, 1947 से 27 मई 1964 को अपने निधन तक स्वतन्त्र भारत के पहले प्रधानमंत्री रहे। नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर जवाहरलाल नेहरु को श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम ने कहा कि हम अपने पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर याद कर रहे हैं। हम स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान और उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल को याद करते हैं।

Back to top button