बिहार में सामान्य से नीचे पहुंचा तापमान, 27 तक हो सकती है भारी बारिश

पटना । दक्षिण- पश्चिम मानसून कमजोर पडऩे के कारण 26 अगस्त तक कुछ जगहों पर बूंदाबांदी के आसार हैं। पटना सहित राज्य के प्रमुख शहरों का तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस तक नीचे पहुंच गया है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।

मानसून उत्तर प्रदेश और झारखंड में सक्रिय है। इस कारण सीमावर्ती बिहार में छिटपुट वर्षा हो सकती है। बुधवार को पटना में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। पटना का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री और न्यूनतम 27.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

गया का तापमान भी सामान्य से नीचे रहा। यहां अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री और न्यूनतम 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भागलपुर का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री और न्यूनतम 26.8 डिग्री रहा। पूर्णिया का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

Back to top button