भगवंत मान को मिली अस्पताल से छुट्टी, पेट दर्द की थी समस्या

पंजाब के सीएम और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता भगवंत मान को गुरुवार सुबह दिल्ली के अपोलो इंद्रप्रस्थ अस्पताल से एक दिन भर्ती रहने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। भगवंत मान के साथ अस्पताल में उनकी पत्नी और बहन भी मौजूद थीं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, भगवंत मान को बुधवार की सुबह पेट दर्द की समस्या हुई थी। जिसके बाद उन्हें अपोलो में भर्ती कराया गया था। जहां चिकित्सकों ने कई टेस्ट किए और उन्हें इंफेक्शन बताया गया था। वहीं दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को अस्पताल जाकर मान से मुलाकात की थी।

एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि बुधवार को अमृतसर के पास भारी फायरिंग के बाद सिद्धू मूसावाला के दो कातिलों को मार गिराया गया था। जिसके बाद भगवंत मान ने बुधवार को पुलिस और गैंगस्टर विरोधी टास्क फोर्स को राज्य में गैंगस्टरों के खिलाफ अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए बधाई दी थी। बता दें कि इस महीने की शुरुआत में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने डॉ गुरप्रीत कौर के साथ विवाह किया था

Back to top button