केंद्र की उपलब्धियों को बताने जनता के बीच जाएंगे पार्टी प्रभारी

देहरादून: लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा केंद्र की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएगी। इसके लिए दो से 11 जून तक विभिन्न कार्यक्रमों का शेड्यूल जारी किया है। इसे लेकर भाजपा महानगर और जिला कार्यकारिणी ने पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। 

केंद्र की उपलब्धियों को बताने जनता के बीच जाएंगे पार्टी प्रभारी

भाजपा महानगर कार्यालय में मंगलवार सुबह जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश महामंत्री गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि केंद्र की उपलब्धियों को लेकर दो से 11 जून तक चलाए जाने वाले कार्यक्रम में सभी मंडल, बूथ और प्रकोष्ठ जिम्मेदारी निभाएं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, सुदेश कंडवाल, अरुण मित्तल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि निकाय और लोकसभा चुनाव पार्टी के लिए चुनौती हैं। ऐसे में अभी से तैयारी में जुट जाएं। इधर महानगर अध्यक्ष विनय गोयल की अध्यक्षता में भी दोपहर बाद बैठक हुई। बैठक में पार्टी के भारी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। 

इनको सौंपी जिम्मेदारी कार्यक्रम प्रमुख सीताराम भट्ट, आदित्य चौहान राजेंद्र सिंह ढिल्लो सह प्रमुख, विनोद रांगड़, आरएस परिहार स्वच्छता प्रमुख, हरीश डोरा, बबीता सोहत्रा सह प्रमुख, वरिष्ठ नागरिकों से संपर्क प्रमुख माणिक निधि शर्मा व विजेंद्र राणा, लाभार्थी सम्मेलन के आयोजक संयोजक विधायक और मंडल अध्यक्ष बनाए गए। समरसता संपर्क अभियान के लिए आशीष नागरथ, राकेश पंडित, सीमा चंचल, सुषमा कुकरेती को जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही, अन्य पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी दी गई। 

मंत्री ने फोन पर किया संबोधित 

केंद्र और प्रदेश की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर हुई बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री शामिल नहीं हो पाए। महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने बताया कि मंत्री ने फोन पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। उन्होंने फोन पर ही कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियां और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दिए जाने पर चर्चा की। 

Back to top button