आखिर इसलिए पांडवों ने खाया था अपने मृत पिता के शरीर का मांस?

महाभारत हिन्दुओं का प्रमुख ग्रंथ है जिसमें कौरवों और पांडवो के बारे में बताया गया है, इस विशाल ग्रंथ में राजनीति, कूटनीति का सटीक वर्णन है। महाभारत में वैसे तो हजारों प्रसंग हैं पर आज हम आपको एक ऐसा प्रसंग बताने जा रहे हैं जिसे बहुत ही कम लोग जानते हैं।।The Pandavas had eaten

पांचो पांडवों ने अपने मृत पिता पाण्डु का मांस खाया था उन्होंने ऐसा क्यों किया यह जानने के लिए पहले हमे पांडवो के जनम के बारे में जानना पड़ेगा। पाण्डु के पांच पुत्र युधिष्ठर, भीम, अर्जुन, नकुल और सहदेव थे।  इनमे से युधिष्ठर, भीम और अर्जुन की माता कुंती तथा नकुल और सहदेव की माता माद्री थी।

पाण्डु इन पाँचों पुत्रों के पिता तो थे पर इनका जनम पाण्डु के वीर्य तथा सम्भोग से नहीं हुआ था क्योंकि पाण्डु को श्राप था की जैसे ही वो सम्भोग करेगा उसकी मृत्यु हो जाएगी। इसलिए पाण्डु के आग्रह पर यह पुत्र कुंती और माद्री ने भगवान का आहवान करके प्राप्त किये थे।

Back to top button