मानसून सत्र के पहले तेजस्वी का नया दांव, पासवान का महागठबंधन में आने का दिया न्यौता

पटना । बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के ठीक पहले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तथा बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नया दांव खेला है। उन्‍होंने लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान को महागठबंधन में आने का न्योता दिया है।

करीब दो हफ्ते तक बिहार से बाहर रहने के बाद गुरुवार को पटना लौटे तेजस्वी ने पत्रकारों से बातचीत में तेजस्‍वी ने कहा कि वे रामविलास पासवान के साथ बात करने के लिए तैयार हैं। वे चाहें तो हमारे साथ आ सकते हैं। कहा कि लोजपा प्रमुख से हमारी कोई नाराजगी नहीं है। लालू प्रसाद को पासवान ने कभी धोखा नहीं दिया है। दोनों के संबंध भी अच्छे रहे हैं।

पासवान-कुशवाहा के राजद के संपर्क में होने का दावा

विदित हो कि इसके पहले तेजस्‍वी यादव की पहल पर हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सुप्रीमो जीतनराम मांझी राजग छोड़कर महागठबंधन में शामिल हो चुके हैं। तेजस्वी के पहले राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद ने दावा किया है रामविलास पासवान तथा उपेंद्र कुशवाहा राजद के संपर्क में हैं और वे जल्द ही महागठबंधन का दामन थामेंगे। हालांकि, दोनों ने इसकी संभावना से इनकार किया है।

Back to top button