जानी-मानी टेक्नोलॉजी कंपनी Google ने नए साल की पूर्व संध्या को ध्यान में रखकर बनाया नया डूडल

New Year’s Eve 2021: जानी-मानी टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल (Google) ने नए साल की पूर्व संध्या को ध्यान में रखकर नया डूडल बनाया है। इस डूडल में ढेर सारी कैंडी, लाइट्स और कैप को देखा जा सकता है। आपको बता दें कि इस डूडल को गुरुवार को रात 12 बजे लाइव कर दिया गया था, जो 2021 के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर को दर्शाता है।

गूगल के डूडल में है बड़ी कैंडी

गूगल के डूडल में बड़ी कैंडी है, जिसपर 2021 लिखा है। माना जा रहा है कि ये कैंडी रात 12 बजे पॉप-अप हो सकती है। इस पर हैप्पी न्यू ईयर 2022 (Happy New Year 2022) लिखा होगा। इसके अलावा डूडल को कई सारी रंगीन लाइट और कैप से सजाया गया है।

गूगल डूडल का डिजाइन

इस बार सर्च इंजन गूगल का डूडल ज्यादा डिस्क्रिप्शन के साथ नहीं आया है। कंपनी ने डूडल को साधारण डिजाइन दिया है। इससे पहले गूगल ने नए साल की पूर्व संध्या को लेकर अधिक विस्तृत डिजाइन वाले डूडल बनाए थे। हालांकि, इस बार का डूडल काफी प्लेन है।

कोरोनावायरस के नाम रहा 2021

कोरोना संक्रमण ने साल 2021 में जमकर कहर बरपाया है, जिसके परिणामस्वरूप दुनियाभर में करोड़ों लोग अस्पताल में भर्ती हुए और लाखों लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि कोरोनावायरस को साल 2020 में वैश्विक महामारी घोषित किया गया था, जिसने 5.4 मिलियन से अधिक लोगों को मार डाला, आर्थिक संकटों को जन्म दिया था।

Back to top button