पैर की बनावट से जानें लड़कियों का स्वभाव, फटे हुए पैर और एड़ियों वाली लड़कियां…

ज्योतिष शास्त्र के बारे में तो सभी जानते हैं जिसमें व्यक्ति के भूत, वर्तमान और भविष्य का पता लगाया जा सकता हैं। ज्योतिष शास्त्र की ही एक शाखा हैं सामुद्रिक शास्त्र जिसमें व्यक्ति की शारीरिक संरचना को देख उसके बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको पैरों की बनावट से लड़कियों के स्वभाव से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं। पैर की बनावट से भी जिंदगी व स्वभाव से जुड़े कई राज पते किए जा सकते हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

पैर की उंगलियों से अंगूठा छोटा होना


जिन लड़कियों के पैरों की शेप ऐसी होती हैं, उन्हें भरोसे के लायक नहीं समझा जाता है। इसके अलावा जिन लड़कियों के अंगूठा उंगलियों से दूर होता हो वे भी तेज मानी जाती है। ऐसे में ये हर काम में खुद को सबसे पहले रखती है।

अंगूठा और 2 उंगलियों की लंबाई हो बराबर


ऐसे पैर वाली लड़कियां बेहद बुद्धिमान व अलग पर्सनैलिटी की मालिक होती है। इनके बोलने का तरीका जल्दी ही सामने वाले को इंप्रेस कर देता हैं। ऐसे में ये लड़कियां अच्छी वक्ता व बिजनेसवुमन बनती हैं।

पैर की पहली उंगली का बड़ा होना

वैसे तो बहुत कम लड़कियों के पैर की पहली उंगली अंगूठे व बाकी उंगलियों से बड़ी होती है। मगर इस शेप के पैर वाली लड़कियां एक कामयाब इंसान होती है। ये अच्छी लीडर और दूसरों के लिए प्रेरणादायी होती है।

रोमन फूट


जिन लड़कियों के पैर का अंगूठा बड़ा और उसके बाद की उंगलियों की लंबाई घटते क्रम हो उसे रोमन फूट कहते हैं। ऐसे पैर वाली लड़कियां सामाजिक होती हैं। इन लड़कियों को घूमने-फिरने का बेहद शौक होता है। मगर ये लड़कियां औसत जिंदगी ही जीती है।

फटे हुए पैर और एड़ियों वाली


कई लड़कियों के पैर और एड़ियां फटी होती है। ऐसी लड़कियां निर्णय लेने में समय लगाती है। ये लड़कियां कभी तय नहीं कर पाती हैं कि आखिर इन्हें जिंदगी में करना क्या है?

चौड़े पैर वाली लड़कियां

चौड़े पैर वाली लड़कियां बहुत मेहनत होती हैं। ये अपना समय बेकार के काम में बर्बाद करना बिल्कुल भी बर्दाशत नहीं करते हैं। असल में, ये लड़कियां खुद के कर्म में विश्वास करते हुए काम करती हैं। ऐसे में ये अपनी कड़ी मेहनत से जल्दी ही ऊंचाइयों के शिखर पर पहुंचती हैं। इसके साथ ही इन लड़कियों को ऐसे पार्टनर की तलाश रहती हैं जो कर्मशील हो।

छोटे पैर वाली लड़कियां


जिन लड़कियों के पैर छोटे होते हैं वे हर बात व समय में हर किसी की अटेंशन पाना पसंद करते हैं। इसके साथ ही ये लड़कियां सबसे बेहतरीन और सुंदर चीजें लेना पसंद करती है। ऐसे में ये जीवन में अपने हिसाब से चलती है।

एकदम चिपकी हुई उंगलियां


पैर की सभी उंगलियां एक-दूसरे से चिपकी होने वाली लड़कियां जल्दी किसी पर विश्वास नहीं कर पाती हैं। इनके इस नेचर के कारण ये अक्सर अपना नुकसान कर बैठती है।

Back to top button