भारत और विश्व के इतिहास में 17 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं

नयी दिल्ली। भारत और विश्व के इतिहास में 17 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1645 – मुगल सम्राट जहांगीर की पत्नी नूरजहां बेगम का निधन।

1777 – फ्रांस ने अमेरिकी स्वतंत्रता को मान्यता दी।

1807 – फ़्रांस के तानाशाह नेपोलियन बोनापार्ट ने मीलान का ऐतिहासिक आदेश जारी किया।

1903 – राइट बंधुओं ने ‘द फ्लायर’ नामक विमान पहली बार उड़ाया।

1907 – उग्येन वांगचुक भूटान के पहले वंशानुगत राजा बने।

1914 – पोलैंड के लिमानोव में ऑस्ट्रिया की सेना ने रूसी सेना को पराजित किया।

1914 – तुर्की के अधिकारियों ने यहूदियों को तेल अवीव से बाहर खदेड़ दिया।

1925 – तत्कालीन सोवियत संघ और तुर्की ने एक दूसरे पर हमला न करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1928 – भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने ब्रिटिश पुलिस अधिकारी जॉन सांडर्स को गोली मारी।

1938 – जर्मन रसायनशास्त्री ओटो हान ने यूरेनियम के नाभिकीय विखंडन की खोज की।

1940 – महात्मा गांधी ने व्यक्तिगत सत्याग्रह आंदोलन स्थगित किया।

1971 – भारत और पाकिस्तान के बीच तीसरा युद्ध बंगलादेश के अस्तित्व में आने के साथ समाप्त हुआ।

1998 – अमेरिकी और ब्रिटिश बमवर्षकों विमानों ने ‘आपरेशन डेजर्ट फ़ाॅक्स’ के तहत इराक पर भारी बमबारी की।

2002 – तुर्की ने कश्मीर मुद्दे पर भारत का समर्थन किया।

2005 – भूटान के राजा जिग सिगमे वांचुक को सत्ता से हटाया गया।

2009 – लेबनान के समुद्री तट पर कार्गो जहाज एमवी डैनी एफ टू के डूबने से 40 लोगों तथा 28,000 से अधिक पशुओं की मौत।

2014 – अमेरिका और क्यूबा ने 55 साल के बाद दोबारा कूटनीतिक संबंधों को बहाल किया।

Back to top button