गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलेंगे आज, उत्सव डोलियां धामों में पहुंची

उत्तरकाशी: विश्वप्रसिद्ध गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट आज से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इसके साथ ही चारधाम यात्रा की विधिवत शुरूआत भी हो जाएगी।  मां गंगा और यमुना की उत्सव डोलियां धामों में पहुंच गई। गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलेंगे आज, उत्सव डोलियां धामों में पहुंची

शीतकालीन प्रवास मुखबा से कल मां गंगा की उत्तव डोली रवाना हुई थी। जो यहां से गंगोत्री के लिए प्रस्थान कर गंगोत्री धाम पहुंच गई। जहां  विधि विधान के साथ  पूजा अर्चना शुरू हो गई। इसके बाद गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर एक बजकर 15 मिनट पर आम श्रद्धालुओं के दर्शन को खोले जाएंगे।

वहीं खरसाली से मां यमुना अपने भाई शनि महाराज के साथ यमुनोत्री के लिए रवाना होकर यमुनोत्री धाम पहुंच गई। यहां पूजा अर्चना के बाद दोपहर सवा 12 बजे यमुनोत्री के कपाट खोल दिए जाएंगे। इसके बाद से आगामी छह माह तक गंगा व यमुना मां की पूजा इन धामों में ही होगी। 

 
Back to top button