28 मार्च दिन बुधवार का राशिफल: आज का दिन इन 5 राशि वालों के लिए लेकर आ रह है बड़ी खुशखबरी

।।आज का पञ्चाङ्ग।।

आप सभी का मंगल हो 28 मार्च दिन बुधवार

28 मार्च दिन बुधवार का राशिफल: आज का दिन इन 5 राशि वालों के लिए लेकर आ रह है बड़ी खुशखबरी  ऋतु-बसंत
माह-चैत्र
पक्ष-शुक्ल
तिथि-द्वादशी
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-05:55
सूर्यास्त-06:05
राहूकाल(अशुभसमय)दोपहर
12:00 से 01:30 बजे तक
दिशाशूल-उत्तर
शुभदिशा-दक्षिण
अमृतमुहूर्त-प्रातः07:49 से 09:22 तक

।।आज का राशिफल।।

मेष :-आज आप का व्यापार उत्तम रहेगा।आज आप धार्मिक कार्यों के प्रति भावनात्मक हों सकते है। किसी भी बात से आपका मन दुखी हो सकता है एवं आपकी भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। माता के स्वास्थ्य की चिंता आपको रहेगी। 
राशिरत्न:-मूँगा

वृष :- आज आपकी चिंताएं कम होंगी और उत्साह बढेगा। मन प्रफुल्लित रहेगा। आज आप अधिक संवेदनशीलता और भावुकता का अनुभव करेंगे। आज आपको मनपसंद भोजन व भ्रमण सुख मिल सकता है है। शैक्षिक कार्यों में प्रगति मिलेगी।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

मिथुन:- आज आप थकान,व्यग्रता एवं प्रसन्नता का मिलाजुला अनुभव करेंगे। निर्धारित कार्यों को पूर्ण कर सकेंगे। वाणी और वर्तनी का ध्यान रखिएगा। मध्याह्न के बाद आपकी समस्या दूर होती नजर आएगी। 
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:- आज आपका दिन आनंदित रहेगा।तन और मन दोनों से आप स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। परिजन,स्नेहीजन एवं मित्रों से सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। उनकी ओर से उपहार मिलेगा। 
राशिरत्न:-मोती

सिंह:-आज आप संवेदनशीलता पर नियंत्रण रखें। आरोग्य से संबंधित विषय पर आप चिंतित रहेंगे। चिंता के कारण शारीरिक,मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यर्थ के वाद विवाद को टालें। कोर्ट कचहरी के कामों को संभालकर करें। 
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:-आज आप को विविध क्षेत्रों से यश,कीर्ति तथा लाभ प्राप्त होगा। धनप्राप्ति के लिए आज का दिन शुभ है। विशेषकर महिला मित्रों से लाभ होने के संकेत हैं। प्रियजनों के साथ मिलना आनंददायी रहेगा। व्यापार में आय की वृद्धि होने की संभावना है। 
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:-आज का दिन शुभफलदायी रहेगा। आपके घर तथा कार्यालय में अनुकूल वातावरण रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन के अवसर उपस्थित होंगे। पारिवारिक जीवन में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। 
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

वृश्चिक:- आज आप शारीरिक थकान,आलस्य और मानसिक चिंता की अनुभूति कर सकते हैं। व्यवसाय में बाधा खड़ी हो सकती है। संतान से मतभेद रहेगा। उनके स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आज प्रतिस्पर्धियों से वाद-विवाद न करें। 
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:-आज कोई भी नए काम की शुरुआत न करें। अत्यंत संवेदनशीलता के कारण आपकी मानसिक स्थिति व्याकुल रह सकती है। पानी से संभलें। वाणी एवं वर्तन में संयम रखें। क्रोध पर संयम जरूरी है। निषेधात्मक कार्यों से दूर रहें।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:- आजआपके व्यापार में उन्नति और उसमें स्थिरता आएगी। दलाली, कमिशन, ब्याज आदि स्त्रोतों से आय बढ़ सकती है। धनलाभ के प्रबल योग हैं। संतान के
विषय में चिंतित हो सकते हैं।
यात्रा के सुखद योग बन सकते है।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:-कार्य की सफलता के लिए आज शुभ दिन है। आज किए गए कार्यों की वजह से आप यशस्वी बनेंगे तथा आप की कीर्ति में वृद्घि होगी। परिजनों के साथ वक्त अच्छा गुजरेगा। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। तन-मन से प्रफुल्लित रहेंगे। 
राशिरत्न:-नीलम

मीन:-आज आप काल्पनिक दुनिया में विचरण करेंगे। विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है। प्रणय के लिए अच्छा दिन है। पानी से आज संभलें। स्वभाव में संयम रखें। यात्रा के सुखद योग हैं।
राशिरत्न:-पुखराज

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1 आज बसंत ऋतु चैत्रमाह शुक्लपक्ष द्वादशी तिथी
2 आज भगवती भीमचण्डी देवी दर्शन।

।।प्रेरणा दाई छंद।।

कह दुइ कर जोरी अस्तुति तोरी केहि बिधि करौं अनंता।
माया गुन ग्यानातीत अमाना बेद पुरान भनंता।।

अर्थ:-गोस्वामी तुलसीदास जी वर्णन करते है कि मैं दोनों हाथ जोड़ कर आपकी स्तुति कैसे करूँ आपकी स्तुति तो स्वयं अपने हजारों मुखों से भगवान शेष भी करने में समर्थवान नहीं है फिर भला मैं अपने एक मुख से क्या स्तुति कर सकूँगा आप तो अनन्त है। हे स्वामिन ये जो कारणरूपा माया है, उससे जनित गुण वो कारण रूप है, और ये जो विषय ज्ञान है, वृत्ति ज्ञान है इन सब से आप अतीत है, ऐसा वेद और पुराण भी नित्य गाते है।

“अस्तु ज्ञान माने विषयक ज्ञान, गुण माने अंतःकरण और माया माने कारण वस्तु परमात्मा कहीं वस्तुमान,देशमान, कालमान नहीं है इनसब से अतीत है।”

।।वास्तु टिप।।

घर के रसोई का दरवाजा अन्य दरवाजों की अपेक्षा थोड़ा छोटा होना चाहिए अन्यथा घरके सदस्यों का अधिक खर्च खाने पीने में होता है।

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वमी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद, सरस् श्री रामकथा व श्रीमद्भागवत कथा व्यास।।
।।श्री अयोध्याधाम।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button