24 मार्च दिन शनिवार का राशिफल: आज इन 5 राशियों का शनि देव की कृपा से आकस्मिक हो सकता है बड़ा धन लाभ

।।आज का पञ्चाङ्ग।।

आप सभी का मंगल हो 24 मार्च दिन शनिवार24 मार्च दिन शनिवार का राशिफल: आज इन 5 राशियों का शनि देव की कृपा से आकस्मिक हो सकता है बड़ा धन लाभ

ऋतु-बसंत
माह-चैत्र
पक्ष-शुक्ल
तिथि-सप्तमी
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-05:58
सूर्यास्त-06:02
राहूकाल(असुभसमय)प्रातः
09:00 से10:30 तक
दिशाशूल-पूर्व
शुभदिशा-पश्चिम
अभिजितमुहूर्त-दोपहर 11:28 से12:15 तक
अमृतमुहूर्त-03:31 से05:03 तक

।।आज का राशिफल।।

मेष:-आज व्यापारिक खर्च की चिंता से मन अशांत रह सकता है। वाणी पर संयम रखना आवश्यक है। घर के अतिरिक्त बाहर का खाना-पीना संभव हो तो टालें। ऑफिस में स्त्री सहकर्मियों से आपको लाभ होगा। मन में नकारात्मक एवं उदासीन विचार न आने दीजिएगा। 
राशिरत्न:-मूँगा

वृष:-आज आप कार्य के प्रति एकाग्र व सरल हो सकेंगे। धन लाभ की संभावना है एवं धन सम्बंधी विषयों को सुनियोजित करना भी संभव है। परिजनों के साथ समय सुखपूर्वक बीतेगा। अपने बढ़े हुए आत्मविश्वास का आप स्वयं अनुभव करेंगे।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

मिथुन:-  आज आपकी बात-चीत या व्यवहार से किसी को कोई भ्रम न हो इसका ध्यान रखें। दुर्घटना से संभलना अनिवार्य है। आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा। मानसिक चिंता के कारण मन व्यग्र रहेगा। अनुचित कार्यो में शक्ति का व्यय होगा।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:- आज आपका दिन आनंद व उल्लास में बीतेगा। व्यापार में लाभ होगा व आय के स्रोतों में बढ़ोतरी हो सकती है। मित्रों से हुई मुलाकात से आनंद का अहसास होगा। विवाहोत्सुकों के लिए विवाह के योग अच्छे हैं। शारीरिक एवं मानसिक स्थिति उत्तम रहेगी।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:- आज आपके दृढ़ मनोबल एवं भरपूर आत्मविश्वास से हर कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो पाएगा। व्यवसाय के क्षेत्र में आपकी प्रतिभा बढ़ सकती है। पदोन्नति संभवतः है। पिता की संपत्ति से लाभ होगा। सरकार के साथ धन का व्यवहार सफल रहेगा। 
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:-आज आपका दिन बहुत शुभ है। स्त्री मित्रों से लाभ होगा। विदेश जाने के इच्छुक व्यक्तियों के लिए अनुकूल परिस्थितियों का निर्माण होगा। विदेश स्थित स्नेहीजनों के समाचार मिलने से आनंद होगा। भाई-बहनों से आर्थिक रूप से लाभ होगा। 
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:- आज आप अपनी वाणी पर संयम रखें। सरकार विरोधी प्रवृत्तियों, क्रोध एवं कामवृत्तियों से दूर रहें। नए संबंध अनिष्टकारक हो सकते हैं, संभलकर चलें। आर्थिक संकट आ सकता है। ईश्वर की आराधना एवं आध्यात्मिकता आपके मनको शांति प्रदान कर सकती है। 
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

वृश्चिक:- आज का दिन आमोद-प्रमोद मय रहेगा ।किसी मनोरंजन स्थल या पर्यटनस्थल पर जाने से मन अतिप्रसन्न होगा। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। मित्रों-स्वजनों के साथ घूमना-फिरना आनंददायक हो सकता है। 
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:-आज का दिन आपके लिए हर्षोल्लास का रहेगा। परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा, जिससे आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यवसाय के मामले में दिन लाभदायी रहेगा।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:-आज निर्णय क्षमता में कमी आएगी, चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। संतानों के साथ मतभेद होने की संभावना है व उनके आरोग्य की चिंता रहेगी। 
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:-आज आयोजित हर कार्य अच्छी तरह से संपन्न होंगे। सौंदर्य प्रसाधन के मामले में महिलाओं का धन खर्च होगा। जमीन-मकान-वाहन आदि के कागजातों के मामले में सावधान रहिएगा। 
राशिरत्न:-नीलम

मीन:-आवश्यक निर्णयों के लिए आज का दिन उत्तम है। जीवनसाथी से पूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी पर्यटन स्थल की सैर से मन अति प्रसन्न रहेगा। स्वजनों से निकटता बढ़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 
राशिरत्न:-पुखराज

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1 आज बसंत ऋतु चैत्रमाह शुक्लपक्ष सप्तमी तिथि है।
2 आज माता कालरात्रि देवी उपासना दिवस है।

।।प्रेरणा दाईचौपाई।।

अस्तुति करहिं नाग मुनि देवा।
बहुबिधि लावहिं निज निज सेवा।।

अर्थ:-गोस्वामी तुलसीदास जी वर्णन करते हैं कि प्रभू श्री राम के अवतार का अवसर जान कर सभी देव, नाग, व मुनिगण अपनी अपनी सेवा बहुत प्रकार से प्रभू श्री राम के चरणों मे अर्पित करने लगे।

।।वास्तु टिप।।

रसोईघर में रेफ्रिजरेटर आदि आग्नेय कोंण, दक्षिण,पश्चिम अथवा उत्तर दिशा में रखना उत्तम होता है रेफ्रिजरेटर कभी भी नैऋत्य कोंण नही रखना चाहिए अन्यथा हमेशा खराब ही रहता है।

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वमी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद व सरस् कथा व्यास ।।
।।श्री अयोध्याधाम।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button