18 दिसम्बर दिन सोमवार का राशिफल: जानिए आज किसकी नैया पार लगायेंगे भगवान भोले

।।आज का पंचांग।।

आज का दिन मंगल मय हो 18 दिसम्बर दिन सोमवार

ऋतु- हेमन्त
माह-पौष
सूर्य दक्षिणायन
सूर्योदय:-06:47
सूर्यास्त:-05:13
राहू काल(अशुभ समय) सुबह
07:30से 09:00 तक
तिथि-अमावस्या
पक्ष:-कृष्ण
दिसाशूल- पूर्व
अमृतमुहूर्त-सूर्योदय से प्रातः08:32तक और शायं 04:16से 05:32तक।

।।आज का राशिफल।।

(ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
???? मेष:- आज आपको शत्रुओं से धन प्राप्त होने की सम्भावना है।जीविका के क्षेत्र में प्रगति मिलेगी। सुदूर यात्रा के योग बन सकते है। व्यक्ति विशेष से मुलाकात होगी।

सुझाव:- आज आप घर पर मिष्ठान्न बनाकर देवालय में भोग लगाएं लाभ होगा।

शुभ रंग:- मटमैला।

(वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
????वृष:- आज आपके व्यापार में धनलाभ होने की सम्भावना है।संतान से सुख मिलेगा। व्यापर से लाभ मिलेगा।साशकीय कार्यों में सफलता मिलेगी। यात्रा से लाभ।

सुझाव:- आज आप जरूरतमंद व्यक्तियों की सहायता करें लाभ होगा।

शुभ रंग :- लाल।

(का,की कु, के, को हा, घ ,छ, )
???? मिथुन:- आज आपकी व्यर्थ की परेशानियाँ बढ़ सकती हैं।महत्वाकांक्षी योजनाओं से धनलाभ।यात्रा से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है ।नौकरी में उन्नति के योग बन रहे हैं।

सुझाव:- आज आप देवालय में गुलाब पुष्प की माला अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग – नीला।

(डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
???? कर्क:-आज आपको कोई ऐसा समाचार प्राप्त होगा जिससे आप सुखद आश्चर्य में पड़ सकते हैं।कर्ज से मुक्ति मिलने की संभावना है।नौकरी में स्थानांतरण के योग बन सकते हैं।संतान पक्ष से दायित्वों की पूर्ति होगी।

सुझाव:- आज आप श्री नारायण जी का दर्शन करें लाभ होगा।

शुभ रंग – गुलाबी।

(मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
????सिंह:- आज आपके रुके हुए कार्यों में बिशेष सफलता प्राप्त हो सकती है।भाई से मतभेद होने की सम्भावना है।शत्रु पक्ष से सावधान रहें।आर्थिक खर्चों पर नियंत्रण रखें।पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

सुझाव:- आज आप भगवान शंकर का स्मरण करके मानस का पाठ करें लाभ होगा।

शुभ रंग – पीला।

( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
????????कन्या:- आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है।विद्या के क्षेत्र में सफलता ।व्यापारिक समझौते नए आयाम प्राप्त करेंगे।मान-सम्मान में वृद्धि होगी।संतान पक्ष से यश प्राप्त होगा।

सुझाव:-आज आप संध्या के समय तुलसी जी के सामने घी का दीपक जलाएं लाभ होगा।

शुभ रंग – बादामी।

(रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
तुला:- आज आपके व्यर्थ के खर्चे बढ़ सकते हैं।हानि होते होते लाभ होने की सम्भावना।गृहोपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।कानूनी कार्यों में व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा।यात्रा से लाभ।

सुझाव:- आज आप शिवलिंग पर 21 बेलपत्र अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग – हरा।

(ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
????वृश्चिक:- आज आपके परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा।कर्ज लेने से बचें।यात्रा से स्वस्थ्य हानि की संभावना है।परिश्रम का फल देरी से प्राप्त होगा।घर में अतिथियों के आने की संभावना।

सुझाव:- आज आप श्री गणेश जी को सिंदूर अर्पण करें व मिष्ठान्न का भोग लगाएं लाभ होगा।

शुभ रंग – धानी।

(ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
????धनु:- आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।नकारात्मक विचार मन में न आने दें। व्यापारिक लाभ मिलेगा।शैक्षिक मामलों में सामान्य सफलता हाथ आयेगी।

सुझाव:- आज आप श्री गणेश जी को तामब्बुल अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग – फिरोजी।

(भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
????मकर:- आज जमीन जायदाद के मामले में विवाद हो सकता है।बुद्धि के सदुपयोग से लाभ।व्यापारिक कार्यों में सफलता मिलेगी।शैक्षिक योग्यता में वृद्धि।

सुझाव:- आज आप भगवती को सुगन्धित पुष्प अर्पण करें लाभ होगा।

शुभ रंग:- सुनहला।

????कुम्भ:- आज आपको वाहन से सुख व व्यापार में लाभ प्राप्त हो सकता है।शत्रुओं पर विजय। सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। यात्रा में लाभ मिलेगा।

सुझाव:- आज आप पंक्षियों को दाना डालें लाभ होगा।

शुभ रंग- भूरा।

(दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
????मीन:- आज आपको विपरीत परिस्थितियों में धन प्राप्त हो सकता है।यात्रा से सुख मिलेगा। बड़े बुजुर्गों का आशीष मिलेगा। व्यापारिक यात्रा भी सफल होगी।

सुझाव:- आज आप राधा-माधव की आराधना करें लाभ होगा।

शुभ रंग – केसरिया।

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1आज पौष माह कृष्णपक्ष अमावस्या तिथि है।
2 आज सोमवती अमावस्या है जिसे उड़ीसा में बकुल अमावस्या भी कहते है।

।।प्रेरणा दाई चौपाई।।

को साहिब सेवकहि नेवाजी।
आपु समाज साज सब साजी।।

अर्थ:- गोस्वामी तुलसी बाबा कहते है ऐसा कौन सा स्वामी है जो सेवक पर कृपा करके अपने सेवक का सारा काम अपने हाथों ही करदे ,वो राम के सिवा कोई दूसरा दयालु और नहीं है।

।।वास्तु टिप।।

जो व्यक्ति अनिद्रा रोग से पीड़ित होता है वह अगर अपने सिरहाने नमक मिला हुवा पानी रख कर सोये तो जल्दी ही गहरी नींद आती है।

।।इति शुभम् ।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानंद ।।
।।ज्योतिर्विद, वास्तुविद व श्रीरामकथा, श्रीमद्भागवत कथा व्यास ।।
।।श्री अयोध्या धाम ।।
सम्पर्क सूत्र-9044741252

Back to top button