21 दिसम्बर दिन गुरुवार का राशिफल: जानिए आज किस राशि पर कृपा करेंगे भगवान श्री हरी

★आज का पञ्चाङ्ग★

आज का दिन मंगलमय हो 21 दिसम्बर दिन गुरुवार

 21 दिसम्बर दिन गुरुवार का राशिफल: जानिए आज किस राशि पर कृपा करेंगे भगवान श्री हरी ऋतु-हेमन्त
माह-पौष
सूर्य-दक्षिणायन
सूर्योदय-06:47
सूर्यास्त-05:13
राहूकाल(अशुभ समय) दोपहर 01:30से03:00तक
तिथि-तृतीया
पक्ष-शुक्ल
दिशाशूल-दक्षिण
अमृतमुहूर्त-दोपहर01:43से02:59तक।

।।आज का राशिफल।।

मेष:-आज आपको सार्वजनिक क्षेत्र में प्रसिद्धि मिलेगी। परिवार एवं दांपत्य जीवन में सुख-संतोष का अनुभव करेंगे। रोमांस की पराकाष्ठा का अनुभव होगा। मौज-मस्ती और मनोरंजन से साझेदारी के काम में लाभ होगा।
सुझाव:-आज आप चने की दाल व गुड़ दान करें।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभरंग:-सुनहला

वृष :-  आज आपके सोचे हुवे सारे कार्य पूर्ण होंगे । आज आपको जमीन, मकान आदि डॉक्यूमेंट के विषय में सावधानी बरतनी होगी। परिवारजनों के साथ बिना कारण तनाव बढ़ेगा। आकस्मिक धन खर्च की संभावना है। व्यापर उत्तम होगा।
सुझाव:-आज आप केले का दान किसी विष्णु मंदिर में करें।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल
शुभरंग:-गुलाबी

मिथुन:-
 आज का दिन घर से बाहार जाने तथा मित्रों से लाभ मिलने का है। व्यापार के क्षेत्र में आपको लाभ होगा। संतानों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। लेकिन मध्याह्न के बाद मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ेगा। धार्मिक और परोपकार के कार्य कर सकते हैं।
सुझाव:-आज आप गाय को गुड़ व चने खिलावें।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभरंग:-हरा

कर्क :-आज प्रातः से ही पड़ोसी और भाई-बंधुओं के साथ के संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। निर्धारित कार्य पूरे होंगे। भाग्यवृद्धि के लिए अवसर सामने आएंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। आर्थिक लाभ होगा। व्यापार में परिवर्तन होगा। धन लाभ भी होगा।
सुझाव:-आज आप तांबे का सिक्का नदी में प्रवाहित करें।
राशिरत्न:-मोती
शुभरंग:-श्वेत

सिंह :-आज के दिन सर्वत्र लाभ ही लाभ है। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के पीछे खर्च होगा। अविवाहित लोगों के विवाह की संभावना है। व्यापार एवं नौकरी में आय बढ़ेगी। घर में शुभ प्रसंगों का आयोजन होगा।
सुझाव:-आज आप केशर का मिष्ठान्न भगवान विष्णु को अर्पित करें।
राशिरत्न:-माणिक्य
शुभरंग:-धानी

कन्या :-आज आपको थोड़ी प्रतिकूलताओं के साथ तैयार रहना पड़ेगा। घर तथा कार्यालय में वातावरण अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन के अवसर उपस्थित होंगे। पारिवारिक जीवन में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा।व्यापर में उतार चढ़ाव होगा।
सुझाव:-आज आप पीले उनी वस्त्र का दान करें।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभरंग:-पर्पल

तुला :-आज का दिन अनुकूल दिन है। कार्य की सफलता और नए कार्य के शुभारंभ के लिए दिन अच्छा रहेगा। मित्रों तथा स्वजनों के साथ की मुलाकात से आप खुशहाल रहेंगे। लघु यात्रा का योग है। भाई-बंधुओं से मेलजोल बना रहेगा। आर्थिक लाभ तथा समाज में आदर सम्मान मिलेगा।
सूझाव:-आज आप केशर युक्त तिलक अपने माथे पर जरूर लगावें।
राशिरत्न:-हीरा, ओपल
शुभरंग:-फिरोजी

वृश्चिक:-आज आपके  परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। वाद-विवाद में आप प्रभाव जमा सकेंगे। कार्य में संभलकर आगे बढ़ना होगा। साहित्य लेखन की प्रवृत्ति में रुचि बढेगी। अनुचित स्थान पर पूंजी-निवेश न हो इसका ध्यान रखिएगा।
सुझाव:-आज आप बन्दरों को चने खिलावें।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभरंग:-नारंगी

धनु:-आज आपको  विदेश व्यापार से लाभ होने की संभावना बन सकती है।। आपके हाथ से धार्मिक एवं मांगलिक कार्य होंगे। स्नेहीजनों और मित्रों से मिलन आनंदित करेगा। आर्थिक लाभ होगा। जीवनसाथी की तरफ से सुख और आनंद मिलेगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगा।
सुझाव:-आज आप पीले हल्दी का दान करें।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभरंग:-समुद्रिहरा

मकर:-आज आपके कार्य सरलतापूर्वक पूरे होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। उच्च पदाधिकारियों की तरफ से प्रोत्साहन मिलने पर आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापारियों को व्यापार और आय में वृद्धि होगी। उत्तम सांसारिक सुख प्राप्त होंगे।
सुझाव:-आज आप जलेबी का दान छोटे बच्चों ,बच्चियों में करें।
राशिरत्न:-नीलम
शुभरंग:-स्लेटी

कुंभ:-आज  आप का चिंतन समाजिक कार्यों को लेकर होगा। व्यापार-धंधे में लाभ के साथ सफलता मिलेगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी बना रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मुलाकात होगी। भेंट-उपहार मिलने से खुशी होगी। मित्रों की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं।
सुझाव:-आज आप पीली सुपाड़ी रंग कर विप्र को सदक्षिणा दान करे।
राशिरत्न:-नीलम
शुभरंग:-बादामी

मीन:-आज  आपके हर सोचे हुवे कार्य सफलतापूर्वक सफल होंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है इसलिए विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन होने से मन दुखी होगा। महिला वर्ग से नुकसान होने की आशंका है।सुझाव:-आज आप पीली रुमाल दान दें।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभरंग:-खाकी

।।आज के दिन का विशेष महत्व ।।

1 आज पौष माह शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि है।
2 आज रवियोग है।

।।प्रेरणा दाई चौपाई।।

सकल कहहिं कब होइहि काली। बिघन मनावहिं देव कुचाली।।

अर्थ:-गोस्वामी तुलसीदास जी अयोध्या काण्ड में वर्णन करते हैं कि राम राज्यभिषेक की खुशी में सारी प्रजा बिहान होने यानी अगली सुबह होगी और श्री राम भद्र युवराज होंगे इसकी प्रतीक्षा में हर्षित हो रही है और इधर कुचाली देव गण प्रयास रत हैं कि राम का राज्याभिषेक न हो कोई विघ्न हो जाये जिससे ये दण्डकबन जा
कर असुरों व रावण का वध कर हम सब को रावण के अत्याचार से मुक्त करा सकें।

।।वास्तु सावधानियाँ।।

एक बार भवन निर्माण का कार्य प्रारंभ होने पर बीच में उसे नहीं रोकना चाहिए ऐसा करने पर उस अधूरे मकान पर राहू का वास हो जाता है।

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद, वास्तुविद व सरस् श्रीरामकथा, श्रीमद्भागवत कथा व्यास ।।
।।श्रीअयोध्या धाम।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button