19 दिसम्बर दिन मंगलवार का राशिफल: जानिए आज किन र्शी पर कृपा करेंगे भगवान बजरंगबली

।।आज का पञ्चाङ्ग।।

आज का दिन मंगलमय हो 19 दिसम्बर दिन मंगलवार

19 दिसम्बर दिन मंगलवार का राशिफल: जानिए आज किन र्शी पर कृपा करेंगे भगवान बजरंगबली ऋतु-हेमन्त
माह-पौष
सूर्य-दक्षिणायन
सूर्योदय-06:47
सूर्यास्त-05:13
राहूकाल(अशुभ समय)दोपहर 03:00से 04:30बजे तक।
तिथि-प्रतिपदा
पक्ष-शुक्ल
दिशाशूल-उत्तर
अमृतमुहूर्त-दोपहर12:25से 01:41तक।

।।आज का राशिफल।।

मेष:-आज आप सांसारिक विषय किनारे रखकर आध्यात्मिकता की तरफ मुड़ेंगे। गूढ़ रहस्यमय विद्याओं की तरफ विशेष आकर्षण रहेगा। गहरे चिंतन-मनन आपको अलौकिक अनुभूति कराएंगे।व्यापार में लाभ मिलेगा।
सुझाव:-आज आप श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभरंग:-हल्कालाल

वृष:-आज आप गृहस्थ जीवन और दांपत्य जीवन में सुख-शांति का अनुभव करेंगे। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा। एकाध छोटे से प्रवास का आयोजन भी होने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।यात्रा से सामान्य लाभ मिलेगा। व्यापार भी सामान्य रहेगा।

सुझाव:-आज आप सुंदरकाण्ड का पाठ करें।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल
शुभरंग:-हरा

मिथुन:-आज आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे तथा कार्य में सफलता और यश की प्राप्ति होगी। घर में शांति और आनंद का वातावरण आपके मन को प्रसन्न रखेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। ऑफिस में संघर्ष या मनमुटाव का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार से लाभ मिलेगा।
सुझाव:-आज आप श्री हनुमानजी के मंदिर में केले का भोग अर्पित करें।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभरंग:-गुलाबी

कर्क:-  आज दिन का आरंभ चिंता और उद्वेग के साथ हो सकता है इसलिए शुरुआत से ही मन शांत रखें। स्वास्थ्य की शिकायत रह सकती है। नए कार्य शुरू करने के लिए दिन कम अच्छा है। आकस्मिक धन खर्च हो सकता है। प्रेमीजनों के बीच वाद-विवाद हो सकता है। व्यापर में उठापटक हो सकता है।
सुझाव:-आज आप गरीबों को वस्त्र या कंबल बाटें।
राशिरत्न:-मोती
शुभरंग:-आसमानी

सिंह:-  आज नकारात्मक विचार हताशा पैदा कर सकते हैं, इनसे दूर रहें। शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता अनुभव करेंगे। घर में टकराव का वातावरण हो सकता है। माता-पिता के साथ समय बीतेगा।व्यापार उत्तम होगा।
सुझाव:-आज तिल गुड़ का दान करें।
राशिरत्न:-माणिक्य
शुभरंग:-बादामी

कन्या:- आज कोई भी अविचारी कदम उठाने से बचें। हालाकि कार्य में सफलता तो आपको मिलेगी ही। प्रतिस्पर्धियों को भी आप परास्त कर सकेंगे। भाई-बंधुओं और पड़ोसियों के साथ खूब अच्छे संबंध रहेंगे। आर्थिक लाभ भी होंगे। व्यापार में वृध्दि के साथ ही यश कीर्ति भी फैलेगी।
सुझाव:-आज आप मीठे पान का भोग श्री हनुमान जीको लगावें।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभरंग:-फिरोजी

तुला:-आज आप का मन थोड़ा अशांत रह सकता है। आपकी अनियंत्रित वाणी किसी से मनमुटाव करा सकती है। दुविधा में फंसा मन आपको कोई ठोस निर्णय पर नहीं आने देगा। व्यापार उत्तम रहेगा। पारिवारिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
सुझाव:-आज आप लाल घड़ा बहते नदी में प्रवाहित करें।
राशिरत्न:-हीरा, ओपल
शुभरंग:-जामुनी

वृश्चिक:- आज आप का मन प्रसन्न रहेगा कुटुंबीजनों और मित्रों के साथ उत्तम भोजन महत्वपूर्ण बातों पर विमर्श का अवसर आएगा। जीवनसाथी के साथ गहरी आत्मीयता का अनुभव होगा। आर्थिक लाभ होगा। शुभ अवसर पर बाहर जाना होगा।
सुझाव:-आज आप भगवान शिव को दूध से स्नान करावें।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभरंग:-धानी

धनु:- आज का दिन आपके लिए थोड़ा भाग दौड़ भरा रहा सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ नोकझोंक के कारण मन दुःखी हो सकता है। क्रोध पर अंकुश रखना उचित होगा। । कोर्ट- कचहरी के मामले में सावधानी रखें। व्यापर में उतार चढ़ाव सम्भव है।
सुझाव:-आज आप लेखनी का दान करें।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभरंग:-कत्थई

मकर:- आज का दिन सामाजिक यश दिलाएगा।मित्रों, सगे-संबंधियों के साथ बाहर जाएंगे। मांगलिक कार्यों में आज आप भाग लेंगे। महिला मित्रों तथा पत्नी और पुत्र से लाभ । वैवाहिक कार्यों में धीरे धीरे नयी दिशा दिखेगी।
सुझाव:-आज आप तिल तेल का दान श्री दुर्गा मंदिर में करें।
राशिरत्न:- नीलम
शुभरंग:-चॉकलेटी

कुंभ:- आज आप के अधिकांश कार्य निर्विघ्न रूप पूरे हो सकते हैं।, जिससे आप खुश रहेंगे। नौकरी- व्यवसाय की जगह परिस्थिति अनुकूल रहेगी और कार्य में सफलता मिलेगी। बुजुर्गों और उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहने के कारण आप मानसिक रूप से हर प्रकार के बोझ से मुक्त होंगे।
सुझाव:-आज आप ब्राम्हणों को भोजन अवश्य करवाएं।
राशिरत्न:-नीलम
शुभरंग:-फिरोजी

मीन:-  आज आप खुद पर नकारात्मक विचार हावी न होने दें। मानसिक अस्वस्थता आपको परेशान कर सकती है। स्वास्थ्य के संबंध में शिकायत रहेगी। नौकरी में उच्च अधिकारियों के साथ सावधानीपूर्वक कार्य करें। इन सबके बावजूद व्यापर उत्तम रहेगा। धनार्जन बेहतर होगा।
सुझाव:-आज आप हरे साग को गौ माता को खिलावें।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभरंग:-पर्पल

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1 आज पौष नाह शुक्लपक्ष प्रतिपदा तिथि है।

।।प्रेरणा दाई चौपाई।।

बिमल बंस यहु अनुचित एकू। बंधु बिहाइ बड़ेहि अभिषेकू।।

अर्थ:-प्रभू श्री राम जी के अभिषेक की सूचना जब गुरु वशिष्ठजी ने स्वयं जाकर प्रभू श्री राम जी से कहा तो मर्यादा की परिसीमा प्रभू श्री राम भद्र ने विचार किया कि हम सभी भाई संग- संग जन्मे, खेले,विद्याध्ययन किये, विवाह हुवा किन्तु सभी अनुजों को छोड़ कर बड़े का ही राज्याभिषे हो यह इस विमल उदार रघुवंश में अनुचित हो रहा है।
“अस्तु कितनी सहज व उदार परिकल्पना थी प्रभू श्री राम की यह हम सभी के लिए अनुकरणीय है आज हम सब अपनी अपनी कुशलता का ही ध्यान रखते है जरा दूसरों को भी देखें नजर और नजरिया बदलेगा।”

।। वास्तु सावधानियाँ।।

घर मे टूटे दर्पण या धुंधला दर्पण जिनमे चेहरा स्पष्ट न दिखे घर में नहीं रखना चाहिए। यह दुर्भभाग्य लाता है।

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद, वास्तुविद व सरस् श्रीरामकथा ,श्रीमद्भागवत कथा व्यास।।
।।श्रीअयोध्या धाम ।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button