अभी और बेहाल करेगी गर्मी, मौसम विज्ञानी ने बताई हैरान कर देने वाली वजह

अक्टूबर का महीना आते ही लोगों को खुशनुमा मौसम का अहसास होने लगता है। गर्मी से राहत मिलने लगती है। सुबह व रात में पंखे में हल्की ठंड लगने लगती लेकिन इस साल गर्मी के सख्त तेवर लोगों को परेशान कर रहे हैं। तेज धूप में निकलना लोगों के लिए मुश्किल भरा हो रहा है। ऑफिस जाते लोग और स्कूल जाते बच्चों को तेज धूप में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग पसीने से तरबतर नजर आ रहे हैं।अभी और बेहाल करेगी गर्मी, मौसम विज्ञानी ने बताई हैरान कर देने वाली वजह

लखनऊवासियों को लगातार चौथे साल एक बार फिर से तपिश बेहाल कर रही है। पहली अक्तूबर से लेकर शुक्रवार तक साफ आसमान और दोपहर को धूप की तेजी के चलते अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री के बीच रहा। शनिवार को भी चटक धूप से लोगों का सामना हुआ। पिछले कुछ सालों में भी शुरुआती दिनों में यह इसी तरह तपा चुका है। हालांकि, रात का पारा मामूली उतार-चढ़ाव से रूबरू हो रहा है।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी 4-6 दिनों तक मौसम के तेवर ऐसा ही रुख दिखा सकते हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि मानसून प्रदेश से जा चुका है। आसमान साफ है और उत्तर-पछुआ हवाओं का दौर जारी है। जिसके चलते सक्रिय चल रही ड्राई वेदर कंडीशन दिन में धूप की तेजी का अहसास करा रही हैं। यही कारण है कि राजधानी समेत आसपास के इलाकों में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो या तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हो रहा है।

अभी पछुआ हवाओं का ये दौर अगले 4-6 दिनों तक जारी रह सकता है। उसके बाद से मौसम नरम होना शुरू होगा, अधिकतम पारे में मामूली गिरावट आ सकती है। इन सबके बीच शुक्रवार को भी साफ आसमान, चटक तेज धूप के चलते दिन का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हुआ। जबकि न्यूनतम पारा सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 22.7 डिग्री दर्ज किया गया।
पिछले चार सालों में अक्टूबर के शुरुआती दिनों में पारे के तेवर
2018
तापमान अधिकतम
05 अक्तूबर 35.2
04 अक्तूबर 34.6
03 अक्तूबर 35.7
02 अक्तूबर 34.8
01 अक्तूबर 34.3
2017
तापमान अधिकतम
05 अक्तूबर 35.1
04 अक्तूबर 34.2
03 अक्तूबर 34.5
02 अक्तूबर 35.2
01 अक्तूबर 34.6
2016
तापमान अधिकतम
05 अक्तूबर 35.7
04 अक्तूबर 36.0
03 अक्तूबर 36.1
02 अक्तूबर 35.2
01 अक्तूबर 34.9
2015
तापमान अधिकतम
05 अक्तूबर 36.9
04 अक्तूबर 36.8
03 अक्तूबर 35.8
02 अक्तूबर –
01 अक्तूबर 37.4

Back to top button