सितंबर में इस तरीक से इन राशि वालों पर 1 महीने तक बरसने वाली हैं सूर्यदेव की कृपा

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य राशि परिवर्तन को काफी अहम माना गया है। ग्रहों के राजा सूर्य आत्मा, पिता व साहस का कारक माना गया है। सूर्य 17 सितंबर को सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के कन्या राशि में आने से कई राशि वालों की किस्मत सूर्य के समान चमक सकती है

सिंह राशि- कन्या राशि में सूर्यदेव के आने से सिंह राशि वालों को बेहद लाभ होगा। इस अवधि में आपको करियर और व्यापार में अपार सफलता प्राप्त हो सकती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सिंह राशि के दूसरे भाव में सूर्य गोचर होगा। इसके प्रभाव से आपको लंबे समय से अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। अचानक धन लाभ हो सकता है

वृश्चिक राशि- सूर्य के कन्या राशि में संचरण करने से वृश्चिक राशि वालों को शुभ समाचार मिल सकता है। सूर्य राशि परिवर्तन से आपकी आय में वृद्धि के प्रबल योग बनेंगे। प्रॉपर्टी और वाहन आदि की खरीदारी करना बेहद लाभकारी रहेगा। सूर्य गोचर आपकी राशि के 11वें भाव में होगा।

धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए सूर्य का कन्या राशि में आना अति शुभ रहेगा। इस अवधि में आपको नौकरी में आशातीत सफलता प्राप्त हो सकती है। स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे। सूर्य गोचर आपकी राशि के दशम भाव में हो रहा है। इस दौरान आपको नौकरी के नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। वाद-विवादों से छुटकारा मिल सकता है।

Back to top button