गरीब लड़के से शादी के लिए लड़की ने किया कुछ ऐसा, देखने वाले सभी हो गये दंग

लेकिन दिल्‍ली में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे शहर को ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। हर जगह बस इसी की चर्चा है और ऐसा हो भी क्‍यों ना शायद लैला-मजनू और हीर-रांझा के बाद पहली बार ऐसा प्‍यार देखने को मिला है। चलिए अब ज्‍यादा सस्‍पेंस नहीं रखते हैं और आपको बता देते हैं कि हम आखिर किस बारे में बात कर रहे हैं।

गरीब लड़के से शादी 

शालू की शादी

दरअसल, दिल्‍ली की एक अमीर घर की लड़की ने अपने स्‍टेटस के लड़के से शादी करने के लिए इनकार कर दिया और इसका कारण कोई और नहीं बल्कि उसका लव अफेयर था। यहां तक तो चलो सब ठीक था लेकिन जब लड़के के बारे में जांच-पड़ताल की गई तो पता चला कि लडका तो गरीब परिवार से था और उसके पास रहने के लिए एक घर के अलावा कुछ भी नहीं था। वो किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करके अपने परिवार को सपोर्ट करता था।

लड़की का नाम शालू है और जब उसने अपने घरवालों को अपने प्‍यार के बारे में बताया तो वो लोग सन्‍न रह गए। उनका कहना था कि भला की उनकी पढ़ी‍-लिखी समझदार लड़की किसी गरीब लड़के से शादी करने का बचकाना फैसला कैसे ले सकती है।

पुलिस भी पड़ गई हैरान

जब लड़की ने जिद पकड़ ली तो उसके घरवालों ने कानूनी रास्‍ता अपनाया। उन्‍होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी कि उनकी बेटी शालू को कोई गरीब लड़का बहला-फुसला रहा है और उसे शादी करने पर मजबूर कर रहा है। बस, फिर क्‍या था अमीर पार्टी देखकर पुलिसवालों ने भी तुरंत एक्‍शन लिया और लड़के को थाने उठा लाई। जब शालू के कानों तक ये बात पहुंची तो वो गुस्‍से से लाल होते हुए अपने परिवार वालों को साथ लेकर थाने पहुंची और वहां खूब हंगामा किया।

एक गरीब लड़के से शादी करने के लिए शालू को बेचैन देखकर पुलिस वाले भी हैरान रह गए। उनका भी यही कहना था कि हमने ऐसी जांबाज़ लड़की आज तक नहीं देखी है। हमने कई लड़का-लड़कियों को शादी के कारण थाने में देखा है लेकिन वो सब कास्‍ट या घरवालों की मर्जी ना होने के कारण यहां आते थे और उनके स्‍टेटस में इतना गैप भी नहीं होता था लेकिन ऐसा प्‍यार तो पहली बार देखा है जब एक अमीर घर की लड़की किसी के प्‍यार में पागल हुए जा रही है।

तभी उस वक्‍त वहां मौजूद पुलिसवालों ने शालू को सलामी दी और लड़के को भी छोड़ दिया। साथ ही शालू के घरवालों को ये चेतावनी दी कि अगर वो उन दोनों की शादी नहीं करवाते हैं तो वो खुद ही इनकी शादी करवा देंगें। अब क्‍या था पुलिस वालों से डरकर घरवालों को मानना ही पड़ा।

Back to top button