सावन के पहले दिन जरूर करें इस खास स्तोत्र का पाठ, मिलेगा महादेव का आशीर्वाद

सावन का महीना विशेषकर सावन सोमवार का दिन भगवान शिव की उपासना के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है। साल 2024 में सावन का पवित्र महीना 19 अगस्त 2024, सोमवार के दिन से शुरू हो रहा है, जिस कारण इसे और भी खास माना जा रहा है। ऐसे में आप सावन के पहले सोमवार पर दारिद्र्य दहन शिव स्तोत्र का पाठ कर महादेव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

इस तरह करें पूजा
सावन सोमवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत हो जाएं। इसके बाद मंदिर जाकर या घर पर ही शिवलिंग का गंगाजल, शुद्ध जल या फिर गाय के दूध से अभिषेक करना चाहिए। इस दौरान अपना मुख पूर्व दिशा की ओर रखें। इसके बाद शिव जी को 3 पत्तों वाला साबुत बेलपत्र, भांग, धतूरा, आक या मदार का फूल, शमी के पत्ते आदि अर्पित करें। इस दौरान ऊं नमः शिवाय या शिव जी के अन्य मंत्रों का जाप करते रहें।

दारिद्र्य दहन शिव स्तोत्र

विश्वेश्वराय नरकार्णव तारणाय

कर्णामृताय शशिशेखर धारणाय

कर्पूरकांति धवलाय जटाधराय

दारिद्र्य दु:ख दहनाय नम: शिवाय…

गौरी प्रियाय रजनीशकलाधराय

कालान्तकाय भुजगाधिप कंकणाय

गंगाधराय गजराज विमर्दनाय

दारिद्र्य दु:ख दहनाय नम: शिवाय…

भक्तिप्रियाय भवरोग भयापहाय

उग्राय दुर्गभवसागर तारणाय

ज्योतिर्मयाय गुणनाम सुनृत्यकाय

दारिद्र्य दु:ख दहनाय नम: शिवाय…

चर्माम्बराय शवभस्म विलेपनाय

भालेक्षणाय मणिकुंडल मण्डिताय

मंजीर पादयुगलाय जटाधराय

दारिद्र्य दु:ख दहनाय नम: शिवाय…

पंचाननाय फनिराज विभूषणाय

हेमांशुकाय भुवनत्रय मण्डिताय

आनंदभूमिवरदाय तमोमयाय

दारिद्र्य दु:ख दहनाय नम: शिवाय…

भानुप्रियाय भवसागर तारणाय

कालान्तकाय कमलासन पूजिताय

नेत्रत्रयाय शुभलक्षण लक्षिताय

दारिद्र्य दु:ख दहनाय नम: शिवाय…

रामप्रियाय रघुनाथवरप्रदाय

नागप्रियाय नरकार्णवतारणाय

पुण्येषु पुण्यभरिताय सुरर्चिताय

दारिद्र्य दु:ख दहनाय नम: शिवाय…

मुक्तेश्वराय फलदाय गणेश्वराय

गीतप्रियाय वृषभेश्वर वाहनाय

मातंग चर्मवसनाय महेश्वराय

दारिद्र्य दु:ख दहनाय नम: शिवाय…

Back to top button