12 जुलाई 2018 का आर्थिक राशिफल: आज इन राशि वालों के मिलेगा अधिक लाभ

मेष:

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलकारक है। धार्मिक यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगति हो सकता है। शुभ व्यय कीर्ति की वृद्धि होगी। संतान पक्ष से मन को संतोष मिलेगा।12 जुलाई 2018 का आर्थिक राशिफल: आज इन राशि वालों के मिलेगा अधिक लाभ

वृषभ:

मान-सम्मान में वृद्धि होगी। महान व्यक्तियों की कृपा से धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं, इससे व्यथित होकर साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है।

मिथुन:

आपकी राशि का स्वामी बुध कर्क राशि का होकर द्वितीय कोष भाव में अस्त चल रहा है। व्यवसाय में सावधानी बरतें और जोखिम के कामों से दूर रहें।

कर्क:

आज का दिन आपके लिए सुख-शांति का रहेगा। कई दिनों से चला आ रहा तनाव आज कुछ कम हो जाएगा। राशि का स्वामी चन्द्रमा प्रथम भाव में पराक्रम वृद्धि और कोर्ट कचहरी में विजय कारक है। पत्नी पक्ष से लाभ होगा।

सिंह:

अकस्मात बड़ी मात्रा में लाभ होगा। सांय के समय हर्षदायक समाचार मिलेगा। रात्रि में किसी मंगलमय समारोह में सम्मिलित होने का अवसर मिल सकता है।

कन्या:

आज का दिन आपके स्वास्थ्य एवं सुस्त पड़े कारोबार में सुधार का दिन है। धन लाभ होने से मनोबल बढ़ेगा। पत्नी व संतान पक्ष से संतोषजनक समाचार मिलेगा। महान पुरूषों के सहयोग से शत्रुओं पर बढ़त प्राप्त होगी। रिश्तेदारों से लाभ उठावें।

तुला:

आपकी राशि के स्वामी शुक्र का सिंह राशि में प्रवेश हो चुका है। राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। सांसारिक सुखभोगों का विस्तार तथा परिवार में हर्ष मंगलमय परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक:

आज का दिन विशेष व्यस्त एवं तनाव मुक्त रहेगा। निकटवर्ती लोगों से व्यर्थ के विवाद में न उलझें, हानि हो सकती है। स्वास्थ्य भी न्यून रहेगा अतः खानपान में सावधानी बरतें।

धनु:

व्यर्थ व्यय से बचें। नज़दीक व दूर की यात्रा के प्रसंग प्रबल बन रहा है। आर्थिक मसलों में सोच समझ कर किए गए निवेश अत्यधिक फायदा दे सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ा सोच समझकर ही कोई भी फैसला लेना चाहिए।

मकर:

आज का दिन प्रभाव बढ़ाने वाला है। ज़मीन जायदाद के कार्यों में लाभ होगा। श्रेष्ठ पुरूषों के मिलने से मन में प्रसन्नता होगी। उच्चाधिकारियों की कृपा से राज्य में बिगड़ा काम बन जाएगा।

कुंभ:

आपकी राशि का स्वामी शनि, धनु राशि का होकर एकादश भाव में विराजमान है। आय के नए स्रोत विकसित होंगे। समय का लाभ उठाएं। विदेश संबंधी कार्यों व संतान पर अनावश्यक पैसा खर्चा हो सकता है।

मीन:

खोया हुआ धन या रूका हुआ पैसा मिल जायेगा। किसी कठिन समस्या का समाधान हो जाएगा। आपके प्रमोशन के भी अच्छे योग हैं। आर्थिक वृद्धि तभी होगी जब आप भविष्य को ध्यान में रखकर कोई भी निर्णय लेंगे।

Back to top button