2021 में बदल जाएगी इन 5 राशि वालों की किस्मत, बन रहा हैं यह शुभ योग

2021 में चार प्रमुख ग्रह गुरु, शनि, राहु और केतु का प्रभाव सबसे ज्यादा रहेगा। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, पूरे साल राहु वृष राशि में रहेंगे, केतु वृश्चिक में, गुरु मकर और कुंभ राशि में और शनि मकर राशि में प्रवेश करेंगे। माना जा रहा है कि ग्रह-नक्षत्रों की यह स्थिति 2021 में बेहद लाभकारी साबित होगी। कर्क, कन्या, धनु, मकर और मीन राशि वालों के लिए नया साल शुभ साबित होगा। जानिए कैसा रहेगा इन राशि वालों के लिए नया साल-

1.  कर्क राशि- ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, साल 2021 में इस राशि के जातकों के लिए कारोबार में लाभ और उन्नति का योग बन सकता है। इस साल जमीन-जायदाद में वृद्धि का योग भी बन सकता है। कर्क राशि के जातकों के विदेश यात्रा का भी योग बनता नजर आ रहा है।

2. कन्या राशि- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 2021 में कन्या राशि वालों के लिए अधूरे काम बनेंगे। आर्थिक मामलों में भी वृद्धि की उम्मीद है। कारोबार में भी सफलता मिलने का योग बन सकता है।

3. धनु राशि- साल 2021 में धनु राशि वालों के लिए शुभ स्थिति बनेगी। अचानक धन लाभ का भी संयोग बन सकता है। इसके साथ ही शुभ समाचार की भी प्राप्ति हो सकती है। तीर्थयात्रा का संयोग बन सकता है। कुंवारे लोगों के लिए शादी का योग भी बनेगा।

4. मकर राशि- 2021 में मकर राशि वालों को थोड़ा ज्यादा संघर्ष करना पड़ सकता है। लेकिन इन जातकों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। घर-मकान की खरीदारी का योग बन सकता है। शुभ कार्यों में खर्च हो सकता है। धार्मिक कार्यों का भी मकर राशि के जातक हिस्सा बन सकते हैं।

5. मीन राशि- 2021 में नौकरी में पदोन्नति का योग बन सकता है। विदेश शिक्षा और विदेश से जुड़े काम में प्रगति हो सकती है। विदेश यात्रा का भी योग बन सकता है। मीन राशि के जातकों का नए साल में रिश्तेदारों से तनाव संभव है।

Back to top button