ऐसी महिलाएं से शादी होने के बाद खुल जाती है पार्टनर की किस्मत…

महिलाएं अपने मायके और ससुराल दोनों के लिए ही बहुत भाग्यशाली होती हैं। जिस पुरूष से ऐसी महिला का विवाह होता है, वह अगर रंक भी हो तो महिला का साथ मिलने से राजा के समान धनवान बन जाता है। आइए आपको बताते हैं महिलाओं के इन गुणों के बारे में जो खोल देते है किस्मत।

महिलाओं के गुण:

समुद्रशास्त्र के अनुसार जिस महिला का चेहरा अपने पिता जैसा होता है वह भाग्यवान होती है। वह अपने जीवन में जिस सुख की भी कामना करती हैं वह सुख उसे अवश्य मिलता है।
जिन महिलाओं का सिर आगे से हाथी के सिर के जैसा उठा हुआ होता है वह समृद्ध और वैभव संपन्न जीवन व्यतीत करती हैं।

समुद्रशास्त्र के अनुसार जिस महिला के पैरों के तलवे लाल, कोमल और चिकने होते हैं वह देवी लक्ष्मी का स्वरूप होती है और बहुत सौभाग्यशाली होती है।

जिस महिला का मांग भरने वाला स्थान सीधा और उन्नत हो वह सदा सुहागन रहती है। समुद्रशास्त्र के अनुसार काले बालों वाली महिला जिसके बाल आगे से मुड़े हों वह भाग्यशील होती है।  

Back to top button