सनकी बेटे ने परिवार पर की गोलियों की बौछार, बाप-बेटे की मौत, भाभी-भतीजा को भी नहीं छोड़ा
बिहार से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के सहरसा में रिश्तों का कत्ल हुआ है। यहा एक सनकी बेटे ने अपने ही परिवार पर गोलियों की बौछार कर दी। यहां एक सनकी बेटे ने अपने ही परिवार पर गोलियों की बौछार कर दी। इस घटना में उसके पिता व भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भाभी और भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए।
मामला सहरसा के सलखुआ के एक गांव सितुआहा का है। जहां परिवार में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद को लेकर विनोद यादव ने रविवार की सुबह 80 साल के वृद्ध पिता हरदेव यादव तथा भाई अशोक यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। उसने भाभी व भतीजा को भी गोली मार दी, लेकिन वे बच गए। दोनों का इलाज सहरसा सदर अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक हरदेव यादव और उसके दूसरे पुत्र मंटू यादव के बीच 2 साल से जमीन विवाद चल रहा था। इसी क्रम में सुबह जब मृतक हरदेव यादव एवं अशोक यादव छत पर सोया था उसी समय मंटू यादव ने पिस्टल से गोली चलाकर दोनों की हत्या कर दी।