शादी के कुछ दिनों बाद ही दुल्‍हन बनी अपने पति के खून की प्यासी, टुकडे-टुकड़े कर दी मौत

पटना। पत्‍नी ने सिर दर्द से परेशान होकर पति की गड़ासे से काटकर हत्या कर दी। फिर, वह शव के टुकड़े-टुकड़े करने लगी। देर रात कमरे में आवाज सुन घरवालों ने अंदर झांका तो सन्‍न राह गए। उन्‍होंने दरवाजा तोड़कर पत्‍नी को पकड़ा। घटना बिहार के सारण स्थित गड़खा क्षेत्र के मुकीमपुर गांव में बीती रात हुई।शादी के कुछ दिनों बाद ही दुल्‍हन बनी अपने पति के खून की प्यासी, टुकडे-टुकड़े कर दी मौत

जानकारी के अनुसार मुकीमपुर निवासी रविन्द्र सिंह से सिंकी देवी से चार दिनों पहले ही शादी की थी। मृतक के भाई संतोष सिंह के अनुसार बीती रात उनके कमरे से काटने की आवाजें आने पर जब परिवार के लोगों ने खिड़की से देखा। अंदर सिंकी देवी गड़ासे से पति के टुकड़े कर रही थी। इसके बाद घरवालों ने दरवाजा तोड़ दिया। जब तक वे अंदर पहुंचे, रविंद्र सिंह की मौत हो चुकी थी।

पुलिस पूछताछ में सिंकी ने बताया है कि उसने सिर दर्द से परेशान होकर पति की हत्या कर दी। हालांकि, पुलिस फिलहाल हत्‍या के इस कारण पर विश्‍वास नहीं कर रही। एसपी हर किशोर राय ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर अनुसंधान कर रही है।

Back to top button