दुल्हन ने मौत को खुद लगाया गले, पति बनाता रहा लाइव वीडियो

ससुरालियों से तंग आकर एक बहू ने फांसी लगा ली, ये तो बहुत आम बात है लेकिन उसका पति इस पूरी वारदात का वीडियो बनाता रहा ये बात शायद सबको हजम न हो। थाना हाईवे इलाके में एक विवाहिता की आत्महत्या का मामला सबके सामने आया है। आपको बता दें कि आत्महत्या को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विवाहिता आत्महत्या कर रही है जबकि उसका पति व ससुराल वाले उसके कमरे के बाहर खड़े होकर खिड़की से वीडियो बना रहे हैं। विवाहिता ने पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।दुल्हन ने मौत को खुद लगाया गले, पति बनाता रहा लाइव वीडियो

इंसानियत को शर्मशार कर देने वाले इस मामले में पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने एवं गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। दरअसल मथुरा के प्रेम नगर गांव की रहने वाली गीता की शादी 22 अप्रैल 2015 को थाना हाइवे की बुद्ध बिहार कॉलोनी के रहने वाले राजकपूर से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से गीता को उसके ससुराल वाले परेशान करने लगे थे। वह उससे दहेज में कार की मांग कर रहे थे। इसी बात को लेकर घर मे काफी झगड़ा हुआ था।

झगड़े से परेशान होकर गीता अपने आप को रोक न सकी और उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आपको बता दें कि गीता कमरे में आत्महत्या कर रही थी और उसका पति राजकपूर व अन्य ससुराल वाले उसकी इस मौत का वीडियो बना रहे थे। 12 मिनट 14 सेकेंड के इस वीडियो में गीता की ननद और उसकी सास उसे कसम देकर रोकने की पूरी कोशिश कर रहे थे लेकिन उसका पति उसे आत्महत्या के लिए उकसा रहा था।

वीडियो को देखकर साफ पता चल रहा है कि वह लोग केवल बातों के जरिए उसे रोकने की कोशिश कर रहे थे जबकि किसी ने उसके कमरे में घुसकर उसे बचाने की कोशिश नहीं की। एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले की जानकारी लगते ही पुलिस और गीता के परिजन मौके पर पहुंच गए थे। परिजनों के कहने पर पुलिस ने दहेज और गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर पति राजकुमार और सास विमला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस इस मामले की दोबारा से जांच कर रही है।

Back to top button