लड़के अपनी जेब में इस चीज़ को रखना करते हैं बेहद पसंद, जानकर हैरान हो जाएंगे आप

कंघी जो लड़के जेब में रखते है – लड़कियों के बैग को हाथ लगाना किसी जुर्म से कम नहीं है. लड़कियों के बैग में आपको पैसा नहीं भी मिले, लेकिन ब्यूटी की चीज़ें ज़रूर मिल जाएंगी.

अक्सर लड़के कहते भी हैं कि लड़कियां अपने बैग में सिर्फ ब्यूटी थिंग्स रखती हैं उसके बाद भी बैग को हाथ लगाने नहीं देतीं. ये लड़कियों की सीक्रेट बातें होती हैं. असल में लड़कियां तो खुद लड़कियों को भी अपने बैग में हाथ नहीं डालने देतीं. आपने कई बार ये नोटिस किया होगा.

लड़कियों की इन बातों को आपने कई बार सुना होगा.

उसका मज़ाक भी उड़ाया होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि लड़कियों का मज़ाक उड़ाने वाले लड़के भी अपनी जेब में कुछ रखते हैं. जी हाँ, और हैरानी की बात तो ये है कि ये लगभग हर लड़का रखता है. लड़के भी लड़कियों से पीछे नहीं हैं. उन्हें हमेशा इस बात का ख्याल रहता है कि जिस लड़की के साथ वो समय बिता रहे हैं, उससे कम सुंदर वो नहीं दिखें.

आजकल तो कॉलेज के लड़के किसी मॉडल से कम नहीं लगते.

स्पोर्टी बाइक के साथ ही उनका बहुत कुछ सेक्सी और स्टाइलिश रहता है. तकरीबन हर लड़के को अपनी एक चीज़ बहुत पसंद होती है. उसका ख्याल भी वो बहुत रखता है. उसके लिए वो महँगी से महंगी चीज़ का इस्तेमाल भी करता है.

आखिर क्या है वो चीज़ जिसे बेहतर बनाने के लिए लड़का अपनी जेब में वो खास चीज़ रखता है.

सबसे पहले तो हम आपको ये बता दें कि लड़के खुद की कौन से चीज़ को बहुत पसंद करते हैं और किसके लिए वो महंगे से महँगी चीज़ का इस्तेमाल भी करते हैं. असल में लड़कों को अपने बालों से बहुत प्यार होता है. ठीक लड़कियों की ही तरह लड़के भी अपने बाल की इतनी केयर करते हैं कि आपको सुनकर और जानकर हैरानी होगी. महंगे सलून में जाना, बालों को कलर करना, जेल से बालों को स्टाइल देना आदि सब लड़के करते रहते हैं.

हद तो तब हो जाती है जब लड़के बालों की नई स्टाइल करके कई दिन दोस्तों के घर ही रुक जाते हैं.

इन्हीं बालों को संवारने के लिए लड़के अपनी जेब में छोटी सी कंघी यानी कोंब ज़रूर रखते हैं. वो इस बात को लड़की से छुपाते हैं, लेकिन पोल तो तब खुल जाती है जब पीछे से उनकी कंघी दिख जाती है या कभी अचानक से जब गर्लफ्रेंड अपने बालों को संवारने की बात कहती है तो वो झट से अपनी कंघी निकालकर दे देते हैं.

लड़कों को राह चलते अपने बालों पर उँगलियाँ घुमाते कई बार देखा होगा. जहाँ कोई कार खड़ी दिखी वो झट से अपने बालों को बनाने लगते हैं. गर्लफ्रेंड का इंतज़ार कर रहे वो अपने बालों को निहारना और संवारना नहीं भूलते. इन्हीं बालों की खातिर वो कई बार घर में डांट भी सुनते हैं. भले ही स्कूल से निकालकर उन्हें बाहर कर दिया जाए, कॉलेज से निकाल दिया जाए और सारी रात पापा घर से बाहर रखें, लेकिन बालों की स्टाइल वो नहीं बदलेंगे.

ये है कंघी जो लड़के अपनी जेब में रखते है – लड़के लड़कियों की ही तरह अपनी सुन्दरता का ध्यान रखते हैं. बस वो जताते नहीं. अपनी जेब में इस छोटी सी चीज़ को रखना वो कभी नहीं भूलते.

Back to top button